बीकानेर पुलिस की कार्रवाई, 14.95 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार

बीकानेर पुलिस की कार्रवाई, 14.95 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार

बीकानेर। बीकानेर के सदर पुलिस थाना ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को एमडी (मिफिड्रोन) के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एसआई हंसराज मय टीम ने कार्रवाई करते हुए भुट्टा का बास निवासी 28 वर्षीय अल्ताफ पुत्र जाकिर हुसैन को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक की पारदर्शी थैली में 14.95 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण की जांच बीछवाल पुलिस थाने में कार्यरत एसआई सुशीला मीणा को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर बीकानेर। नाल थाना इलाके में होटल संचालक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। नाल निवासी लालसिंह राजपूत…

    बीकानेर: मामूली कहासुनी बदली खूनी संघर्ष में, युवक पर चाकू से हमला

    बीकानेर: मामूली कहासुनी बदली खूनी संघर्ष में, युवक पर चाकू से हमला बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में सोमवार रात मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। भीनासर स्थित कुम्हारों के…

    You Missed

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    बीकानेर: मामूली कहासुनी बदली खूनी संघर्ष में, युवक पर चाकू से हमला

    बीकानेर: मामूली कहासुनी बदली खूनी संघर्ष में, युवक पर चाकू से हमला

    शहर में इस जगह दिनदहाड़े लूट का प्रयास, बाइक सवार की आंखो में फेंकी मिर्च

    शहर में इस जगह दिनदहाड़े लूट का प्रयास, बाइक सवार की आंखो में फेंकी मिर्च

    बीकानेर: हाईवे पर हादसा, पैदल चल रहे व्यक्ति की मौत

    बीकानेर: हाईवे पर हादसा, पैदल चल रहे व्यक्ति की मौत

    एसीबी का एक्शन, पटवारी को 8 हजार की घूस लेते पकड़ा, ग्रामीणों ने जमकर बजाए ढोल

    एसीबी का एक्शन, पटवारी को 8 हजार की घूस लेते पकड़ा, ग्रामीणों ने जमकर बजाए ढोल

    कुंभ राशि पर भारी राहु! आज से इन 4 राशियों को भी कष्ट देगा ये ग्रह

    कुंभ राशि पर भारी राहु! आज से इन 4 राशियों को भी कष्ट देगा ये ग्रह