तालाब में डूबी कार में मिले 2 दोस्तों के शव, 39 दिन से लापता थे

तालाब में डूबी कार में मिले 2 दोस्तों के शव, 39 दिन से लापता थे

टोंक में दो दोस्तों के शव तालाब में डूबी हुई कार में मिले। दोनों दोस्त 39 दिन से लापता थे। ग्रामीणों को तालाब के पानी में कार की छत नजर आई थी। इसके बाद पुलिस को बुलाया। JCB के जरिए कार को बाहर निकाला तो इसमें 2 शव नजर आए। कार के नंबरों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई और शवों की पहचान हुई। शव इतनी बुरी अवस्था में थे कि शरीर की चमड़ी तक गल गई थी। मामला दूनी थाने के आवां कस्बे के बूंदी रोड स्थित रामसागर तालाब का सोमवार सुबह 9 बजे का है। देवली डीएसपी रामसिंह ने बताया- बूंदी के दबलाना थाना क्षेत्र के रेण निवासी रमेश (43) पुत्र जगन्नाथ गुर्जर और महावीर (40) पुत्र सेवा गुर्जर के शव रामसागर तालाब मिले। दोनों 8 जनवरी से कार के साथ लापता थे। संभवत: रास्ता भटकने से कार तालाब में चली गई। इसके बाद दोनों बाहर नहीं निकल पाए और दम घुटने से मौत हो गई। दोनों के शव कार की पिछली सीट पर मिले हैं।

  • Related Posts

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट 

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट  जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज फिलहाल नरम रहने वाला है। मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के विभिन्न…

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर बीकानेर। नाल थाना इलाके में होटल संचालक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। नाल निवासी लालसिंह राजपूत…

    You Missed

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट 

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट 

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    बीकानेर: मामूली कहासुनी बदली खूनी संघर्ष में, युवक पर चाकू से हमला

    बीकानेर: मामूली कहासुनी बदली खूनी संघर्ष में, युवक पर चाकू से हमला

    शहर में इस जगह दिनदहाड़े लूट का प्रयास, बाइक सवार की आंखो में फेंकी मिर्च

    शहर में इस जगह दिनदहाड़े लूट का प्रयास, बाइक सवार की आंखो में फेंकी मिर्च

    बीकानेर: हाईवे पर हादसा, पैदल चल रहे व्यक्ति की मौत

    बीकानेर: हाईवे पर हादसा, पैदल चल रहे व्यक्ति की मौत

    एसीबी का एक्शन, पटवारी को 8 हजार की घूस लेते पकड़ा, ग्रामीणों ने जमकर बजाए ढोल

    एसीबी का एक्शन, पटवारी को 8 हजार की घूस लेते पकड़ा, ग्रामीणों ने जमकर बजाए ढोल