राजस्थान की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 8 लोग जिंदा जले, अवैध रूप से बन रहे थे पटाखे

राजस्थान की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 8 लोग जिंदा जले, अवैध रूप से बन रहे थे पटाखे

राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में अचानक तेज धमाका हुआ। इसमें 8 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 4 गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया है। इस फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। मौके से बारूद, पटाखे और पैकिंग के डिब्बे मिले हैं। हादसा खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। शव बुरी तरह जल गए थे। कई शवों के कंकाल भर बचे थे। बॉडी पाट्‌र्स के टुकड़े बिखरे मिले। रेस्क्यू टीम ने इन टुकड़ों को पॉलीथीन में इकट्‌ठा किया। कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने कहा- देखकर लग रहा है कि छोटा एक्सप्लोसिव मटेरियल था। गैस रिसाव नहीं था। एडीएम सुमिता मिश्रा के अनुसार, फैक्ट्री मालिक का नाम राजेंद्र है। उन्होंने किसी तिवारी को यह फैक्ट्री लीज पर दी थी। दोनों से संपर्क नहीं हो पाया है। भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद आग लग गई। इसमें 8 लोग जिंदा जल गए। गंभीर रूप से झुलसे 4 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इसमें अनूप कुमार, जुन्नू, विवेक और मन्नू शामिल हैं। अनूप और जुन्नु 90 फीसदी तक झुलसे हैं। चारों को दिल्ली एम्स रेफर किया गया है।

  • Related Posts

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट 

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट  जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज फिलहाल नरम रहने वाला है। मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के विभिन्न…

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर बीकानेर। नाल थाना इलाके में होटल संचालक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। नाल निवासी लालसिंह राजपूत…

    You Missed

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट 

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट 

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    बीकानेर: मामूली कहासुनी बदली खूनी संघर्ष में, युवक पर चाकू से हमला

    बीकानेर: मामूली कहासुनी बदली खूनी संघर्ष में, युवक पर चाकू से हमला

    शहर में इस जगह दिनदहाड़े लूट का प्रयास, बाइक सवार की आंखो में फेंकी मिर्च

    शहर में इस जगह दिनदहाड़े लूट का प्रयास, बाइक सवार की आंखो में फेंकी मिर्च

    बीकानेर: हाईवे पर हादसा, पैदल चल रहे व्यक्ति की मौत

    बीकानेर: हाईवे पर हादसा, पैदल चल रहे व्यक्ति की मौत

    एसीबी का एक्शन, पटवारी को 8 हजार की घूस लेते पकड़ा, ग्रामीणों ने जमकर बजाए ढोल

    एसीबी का एक्शन, पटवारी को 8 हजार की घूस लेते पकड़ा, ग्रामीणों ने जमकर बजाए ढोल