ट्रॉली से टकराई बाइक, दो चचेरे भाईयों समेत तीन की मौत, मेला देखकर गांव लौट रहे थे

ट्रॉली से टकराई बाइक, दो चचेरे भाईयों समेत तीन की मौत, मेला देखकर गांव लौट रहे थे

प्रतापगढ़। मेला देखकर घर लौट रहे तीन युवकों की बाइक हाईवे किनारे खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में तीनों बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। घटना प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा थाना क्षेत्र में रविवार रात 2 बजे की है। सुहागपुरा थाना अधिकारी मनीष वैष्णव- रात 2 बजे सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में NH-56 (चित्तौड़गढ़ से दाहोद, गुजरात) पर मोटा मायंका पोल पर एक बाइक खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गई है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। जहां घायलों की पहचान सुहागपुरा के बोरान खेड़ा निवासी गोपाल (23), कांतिलाल (24) और सुहापुरा के मोटी खेड़ी निवासी ईश्वर (22) के रूप में हुई। तीनों को प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया-गोलाल और कांतिलाल आपस में चचेरे भाई थे। दोनों अपने दोस्त ईश्वर लाल के साथ रविवार को प्रतापगढ़ में दिहाड़ी मजदूरी करने गए थे। शाम के समय वे प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय के मेला मैदान में आयोजित महाशिवरात्रि का मेला देखने पहुंच गए। इस दौरान भजन गायक गोकुल शर्मा का कार्यक्रम चल रहा था। इसके चलते उन्हें निकलते-निकलते रात के 1:30 बज गए।

  • Related Posts

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस बीकानेर। घर के बाहर चौकी पर एक शिक्षक घायल अवस्था में मिला। मामला लूणकरणसर का है। जानकारी के…

    राजस्थान में 2 दिन अतिभारी बारिश की चेतावनी, बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान में 2 दिन अतिभारी बारिश की चेतावनी, बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव होने के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई है।…

    You Missed

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    राजस्थान में 2 दिन अतिभारी बारिश की चेतावनी, बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान में 2 दिन अतिभारी बारिश की चेतावनी, बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    बच्चें के साथ टांके में कूदी महिला, तीनों की मौत, 2 महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म

    बच्चें के साथ टांके में कूदी महिला, तीनों की मौत, 2 महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म

    बीकानेर से जा रही ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    बीकानेर से जा रही ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    बीकानेर: व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

    बीकानेर: व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम