बीकानेर : अवैध खनन करते जेसीबी और दो डम्पर पकड़े, 15 लाख का लगाया दंड

बीकानेर : अवैध खनन करते जेसीबी और दो डम्पर पकड़े, 15 लाख का लगाया दंड
बीकानेर। खान विभाग एवं पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को संयुक्त कार्यवाही की गई। इस दौरान तहसील बज्जू के चक-9 एमआरएम में जिप्सम का अवैध खनन करते हुए पाए जाने पर एक एक्सकेवेटर, एक जेसीबी मय दो डम्पर पकड़ कर थाना रणजीतपुरा को सुपुर्द किया गया। खनि अभियंता महेश प्रकाश पुरोहित ने बताया कि मौके पर जिप्सम खनिज का कुल 483 टन अवैध खनन पाया गया। इन सभी 4 वाहनों एवं 483 टन अवैध जिप्सम पर नियमानुसार 15 लाख 6 हजार रुपए शास्ति आरोपित की गई। कार्यवाही में खनि कार्यदेशक अनिरुद्ध सिंह भाटी एवं रणजीतपुरा थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह भाटी मय जाब्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस बीकानेर। घर के बाहर चौकी पर एक शिक्षक घायल अवस्था में मिला। मामला लूणकरणसर का है। जानकारी के…

    राजस्थान में 2 दिन अतिभारी बारिश की चेतावनी, बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान में 2 दिन अतिभारी बारिश की चेतावनी, बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव होने के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई है।…

    You Missed

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    राजस्थान में 2 दिन अतिभारी बारिश की चेतावनी, बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान में 2 दिन अतिभारी बारिश की चेतावनी, बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    बच्चें के साथ टांके में कूदी महिला, तीनों की मौत, 2 महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म

    बच्चें के साथ टांके में कूदी महिला, तीनों की मौत, 2 महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म

    बीकानेर से जा रही ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    बीकानेर से जा रही ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    बीकानेर: व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

    बीकानेर: व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम