मीन राशि में शनि-बुध की युति, इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम जल्द होगा शुरू

मीन राशि में शनि-बुध की युति, इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम जल्द होगा शुरू

वाणी, व्यापार और बुद्धि के स्वामी बुध बहुत जल्द राशि परिवर्तन करने वाले हैं. 11 अप्रैल को बुध मीन राशि में गोचर करेंगे और फिर 30 अप्रैल तक इसी राशि में रहेंगे. मीन राशि में शनि पहले से विराजमान हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार, बुध और शनि की मीन राशि में युति पूरे 30 साल बाद होने जा रही है. मीन राशि में शनि-बुध की युति को तीन राशियों के लिए बहुत ही शुभ माना जात रहा है. ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि-बुध का मिलन कुछ राशियों को आर्थिक मोर्चे पर जबरदस्त लाभ दे सकता है.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए शनि-बुध का गोचर शुभ, सकारात्मक संकेत दे रहा है. आपकी कमाई बढ़ सकती है. नौकरी-व्यापार में जबरदस्त उन्नति के योग हैं. करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. मनचाही जगह पर ट्रांसफर संभव है. आय-व्यय में बढ़िया संतुलन स्थापित करेंगे. इस अवधि में आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा. पुराने रोगों से मुक्ति पाएंगे. प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा और छोटी यात्राओं के योग बन सकते हैं.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी यह गोचर उत्तम दिखाई दे रहा है. आय बढ़ाने के नए मौके आपको मिल सकते हैं. धन की सरलता से बचत कर पाएंगे. नौकरी बदलने या नई नौकरी मिलने के योग भी बन रहे हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. धन की आवक पहले से ज्यादा बेहतर रहेगी. रुपयों को लेकर चल रहा कोई विवाद दूर होगा. प्रेम जीवन में मधुरता आएगी. घर के सदस्यों से भी प्यार प्रेम बढ़ा हुआ रहेगा. अनजान लोगों पर जल्दी भरोसा नहीं करेंगे.

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह युति विशेष रूप से लाभकारी मानी जा रही है. कार्यक्षेत्र में निवेश का कोई अच्छा मौका मिल सकता है, जो आगे चलकर फायदा देगा. मुनाफे की कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है. जो लोग किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए वक्त अच्छा है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और प्रेम व आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. यात्रा के योग बनेंगे. भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे. आपके द्वारा लिया गया प्रत्येक निर्णय इस समय बहुत कारगर साबित हो सकता है.

  • Related Posts

    बीकानेर: अपहरण कर जानलेवा हमले का मामला, तीन को किया गिरफ्तार, कैंपर बरामद

    बीकानेर: अपहरण कर जानलेवा हमले का मामला, तीन को किया गिरफ्तार, कैंपर बरामद बीकानेर। युवकों का अपहरण कर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन…

    कार खाई में गिरी, एम्स के डॉक्टर समेत 4 की मौत, मरने वालों में मां-भांजी भी शामिल

    कार खाई में गिरी,एम्स के डॉक्टर समेत 4 की मौत, मरने वालों में मां-भांजी भी शामिल जैसलमेर से उत्तराखंड गए पर्यटकों की इनोवा कार बेकाबू होकर टिहरी में 200 मीटर…

    You Missed

    बीकानेर: अपहरण कर जानलेवा हमले का मामला, तीन को किया गिरफ्तार, कैंपर बरामद

    बीकानेर: अपहरण कर जानलेवा हमले का मामला, तीन को किया गिरफ्तार, कैंपर बरामद

    कार खाई में गिरी, एम्स के डॉक्टर समेत 4 की मौत, मरने वालों में मां-भांजी भी शामिल

    कार खाई में गिरी, एम्स के डॉक्टर समेत 4 की मौत, मरने वालों में मां-भांजी भी शामिल

    रोहित गौदारा गैंग का शूटर-हथियार सप्लायर पकड़ा, अलग-अलग इलाकों में दी दबिश

    रोहित गौदारा गैंग का शूटर-हथियार सप्लायर पकड़ा, अलग-अलग इलाकों में दी दबिश

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट 

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट 

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    बीकानेर: मामूली कहासुनी बदली खूनी संघर्ष में, युवक पर चाकू से हमला

    बीकानेर: मामूली कहासुनी बदली खूनी संघर्ष में, युवक पर चाकू से हमला