शादी से दो महीने पहले इकलौते बेटे की मौत, खेत पर मोटर चालू करने के दौरान लगा करंट

शादी से दो महीने पहले इकलौते बेटे की मौत, खेत पर मोटर चालू करने के दौरान लगा करंट

पानी की मोटर स्टार्ट करने के दौरान केबल में करंट आने से 22 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक नर्सिंग का स्टूडेंट था। 2 महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी। घटना चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं थाना क्षेत्र के आंवलहेड़ा गांव का है। बेगूं थाना एएसआई भगवान लाल ने बताया- मृतक युवक की पहचान आंवलहेड़ा निवासी अरविंद (22) पुत्र शोभालाल धाकड़ के रुप में हुई है। अरविंद चित्तौड़गढ़ से बीएससी नर्सिंग कर रहा था। वह सेकंड ईयर का स्टूडेंट था। वह घर का इकलौता बेटा था। पुलिस ने बताया- बुधवार की सुबह 7 बजे अरविंद अपने माता-पिता के साथ घर से 500 मीटर दूर अपने अफीम के खेत पर काम करने के लिए गया था। सुबह 8:30 बजे वो जब मोटर चालू करने गया तो करंट की चपेट में आने से वह उछलकर दूर जा गिरा। बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर माता-पिता मौके पहुंचे, जहां वह अचेत हालत में पड़ा था। इसके बाद परिजन उसे काटूंदा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • Related Posts

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार जयपुर पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। सीएसटी (CST) टीम ने गुरुवार को कार्रवाई…

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें बीकानेर। तेजी से बढ़ते साइबर अपराध के मामलों के बीच बीकानेर साइबर पुलिस ने…

    You Missed

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: ट्रैक्टर से टक्कर मारने और कुचलने का प्रयास, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला

    बीकानेर: ट्रैक्टर से टक्कर मारने और कुचलने का प्रयास, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे