बीकानेर: पीली धातु को सोना बताकर 7 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

बीकानेर: पीली धातु को सोना बताकर 7 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

बीकानेर। पीली धातु से बनी ईंट को सोना बताकर सात लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नोखा पुलिस थाना में आईदान राम जाट ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने रिपोर्ट में बताया कि 26 दिसंबर 2025 को उसकी मुलाकात नोखा घंटाघर क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति से हुई थी। उस व्यक्ति ने पारिवारिक समस्याओं का हवाला देते हुए उससे शुद्ध घी खरीदने का अनुरोध किया। विश्वास कायम करने के लिए आरोपी ने 30 दिसंबर 2025 और 25 जनवरी 2026 को बीकानेर में आईदान राम से घी खरीदा और भुगतान भी किया। इसके बाद 10 फरवरी 2026 को वही व्यक्ति अपने एक साथी, जिसे उसने अपना साला बताया, के साथ मिला और एक कथित पीली धातु दिखाते हुए दावा किया कि यह निर्माण कार्य के दौरान मिली है। आरोपियों ने करीब एक किलो धातु को सात लाख रुपए में बेचने की पेशकश की और किसी को भी जानकारी न देने की बात कही।

आईदान राम के अनुसार 17 फरवरी 2026 को सुबह करीब 11 बजे वह सात लाख रुपए लेकर बीकानेर के गंगानगर चौराहे पर पहुंचे, जहां दोनों आरोपियों ने कथित सोने की ईंट उन्हें सौंप दी और रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए। शाम को जब संपर्क करने की कोशिश की गई तो दोनों के मोबाइल नंबर बंद मिले। तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ सुनियोजित धोखाधड़ी की गई है। प्रार्थी ने बताया कि मानसिक आघात और सामाजिक दबाव के कारण वह तुरंत रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    क्या राजस्थान में ‘सस्ता’ होगा ‘महंगा’ पेट्रोल-डीज़ल? वैट कटौती को लेकर आ गई ये बड़ी अपडेट

    क्या राजस्थान में ‘सस्ता’ होगा ‘महंगा’ पेट्रोल-डीज़ल? वैट कटौती को लेकर आ गई ये बड़ी अपडेट राजस्थान में लंबे समय से हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों के…

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन!

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन! Shukra Nakshatra Parivartan 2026: 11 जून 2026 को शुक्र ग्रह का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश एक अत्यंत…

    You Missed

    क्या राजस्थान में ‘सस्ता’ होगा ‘महंगा’ पेट्रोल-डीज़ल? वैट कटौती को लेकर आ गई ये बड़ी अपडेट

    क्या राजस्थान में ‘सस्ता’ होगा ‘महंगा’ पेट्रोल-डीज़ल? वैट कटौती को लेकर आ गई ये बड़ी अपडेट

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन!

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन!

    बीकानेर: तत्कालीन एएसआई पर मुकदमा दर्ज, एसीबी जांच करेगी, जाने क्या है मामला

    बीकानेर: तत्कालीन एएसआई पर मुकदमा दर्ज, एसीबी जांच करेगी, जाने क्या है मामला

    बीकानेर: अपहरण कर जानलेवा हमले का मामला, तीन को किया गिरफ्तार, कैंपर बरामद

    बीकानेर: अपहरण कर जानलेवा हमले का मामला, तीन को किया गिरफ्तार, कैंपर बरामद

    कार खाई में गिरी, एम्स के डॉक्टर समेत 4 की मौत, मरने वालों में मां-भांजी भी शामिल

    कार खाई में गिरी, एम्स के डॉक्टर समेत 4 की मौत, मरने वालों में मां-भांजी भी शामिल

    रोहित गौदारा गैंग का शूटर-हथियार सप्लायर पकड़ा, अलग-अलग इलाकों में दी दबिश

    रोहित गौदारा गैंग का शूटर-हथियार सप्लायर पकड़ा, अलग-अलग इलाकों में दी दबिश