महिला को शादी का झांसा देकर किया रेप, रेस्टोरेंट खोलने के नाम पर 11 लाख रुपए हड़पे

महिला को शादी का झांसा देकर किया रेप, रेस्टोरेंट खोलने के नाम पर 11 लाख रुपए हड़पे

अजमेर में जयपुर की एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को पत्नी की तरह रखा। रेप करने और रेस्टोरेंट खोलने के नाम पर रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि विवाह की बात कहने पर आरोपी के परिवारवालों ने भी उसके साथ गाली गलौच व अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि साल 2018 में उसके पति की पोस्टिंग के दौरान वह जिले में रहती थी। इस दौरान उसकी जान-पहचान एक युवक से हुई। जान-पहचान व दोस्ती के दौरान आरोपी ने उसे विश्वास दिलाया कि वह बतौर पत्नी अपने साथ रखेगा। भविष्य में विवाह करेगा। इसी नीयत के अनुसार आरोपी ने उसके व उसके पति के बीच विवाद करवा दिया। उसे बतौर पत्नी साथ रखने लगा। इस दौरान उसने आरोपी को विवाह की बात कही तो आरोपी ने विश्वास दिलाया कि वह अपने परिवार से बात कर पहले पति से तलाक कर विवाह कर लेगा। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाते हुए उसका यौन शोषण किया और शादी की बात करने पर टालमटोल करता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे 2 साल पहले में विश्वास में लेकर रेस्टोरेंट खोलने हेतु 11 लाख रुपए लिए लेकिन आरोपी ने उक्त रेस्टोरेंट में अकेले अपने पिता को मालिक बनाते हुए कहा कि हम शादी करेंगे तब वह उसे भी मालिक बना देगा। इसके बाद आरोपी ने जयपुर में अन्य व्यवसाय करने की बात कहते हुए व्यवसाय प्रारंभ किया। उसे जयपुर वाला व्यवसाय संभालने के लिए कहा। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी जयपुर आकर मिलने लगा और अवैध संबंध बनाने लगा।

  • Related Posts

    दैनिक राजस्थानी चिराग की खबर का असर पुलिस हुई सक्रिय, नोखा मंडी के सट्टोरियों पर पड़े छापे

    बीकानेर, 13 अप्रैल। दैनिक राजस्थानी चिराग में पिछले कई दिनों से बीकानेर जिले में खुले रूप से चल रहे क्रिकेट सट्टा व हवाला कारोबार को लेकर समाचार प्रकाशित किये गये…

    बीकानेर में इस जगह रेल पटरियों पर लापरवाही पड़ी भारी, आरपीएफ ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर में इस जगह रेल पटरियों पर लापरवाही पड़ी भारी, आरपीएफ ने एक को किया गिरफ्तार बीकानेर। रेल पटरियों पर लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ गई। सूडसर-नापासर के बीच…

    You Missed

    दैनिक राजस्थानी चिराग की खबर का असर पुलिस हुई सक्रिय, नोखा मंडी के सट्टोरियों पर पड़े छापे

    दैनिक राजस्थानी चिराग की खबर का असर पुलिस हुई सक्रिय, नोखा मंडी के सट्टोरियों पर पड़े छापे

    बीकानेर में इस जगह रेल पटरियों पर लापरवाही पड़ी भारी, आरपीएफ ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर में इस जगह रेल पटरियों पर लापरवाही पड़ी भारी, आरपीएफ ने एक को किया गिरफ्तार

    मंगल-चंद्र की युति लाएगी धन लाभ, बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

    मंगल-चंद्र की युति लाएगी धन लाभ, बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

    बीकानेर में इस जगह दर्दनाक हादसा : ट्रक ने बाइक को कुचला, हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत

    बीकानेर में इस जगह दर्दनाक हादसा : ट्रक ने बाइक को कुचला, हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत

    बीकानेर : सूनसान जगह पर सडक़ किनारे खड़ी कार में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी 

    बीकानेर : सूनसान जगह पर सडक़ किनारे खड़ी कार में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी 

    बीकानेर: पुलिस का स्पा सेंटरों पर लगातार कार्यवाही, फिर मारी रेड दो युवतियां सहित पांच जनों को दबोचा

    बीकानेर: पुलिस का स्पा सेंटरों पर लगातार कार्यवाही, फिर मारी रेड दो युवतियां सहित पांच जनों को दबोचा