5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था

5 दिन से गायब युवक का मिला शव, बिना किसी को बताए घर से चला गया था

चूरू जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव गाजसर स्थित गिनानी में गुरुवार शाम एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान 28 फरवरी से लापता 23 वर्षीय योगेश कुमार प्रजापत के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर सदर पुलिस जाप्ते सहित मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार गाजसर निवासी संपत प्रजापत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया कि उनका 23 वर्षीय भतीजा योगेश कुमार प्रजापत 28 फरवरी की रात बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। उसकी बाइक गाजसर में स्थित गिनानी के पास खड़ी मिली थी, लेकिन योगेश का कोई पता नहीं चला।
परिजनों ने योगेश को कई जगह तलाशा, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद परिजनों की ओर से 2 मार्च को सदर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस भी योगेश की तलाश कर रही थी। योगेश कुमार 3 भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और गांव में स्थित हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में मजदूरी करता था। पुलिस ने शव को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया और मॉर्च्युरी में रखवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों की ओर से सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार