खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

जयपुर के विधानी चौराहा पर खुल्ले रुपए को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव के दौरान पुलिस के वाहनों पर भी हमला किया गया। इससे एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और एक एसआई सहित कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार घटना शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 9:30 बजे हुई। यहां एक रेस्टोरेंट पर गुटखा लेने पहुंचे तीन युवकों का खुल्ले रुपए को लेकर दुकानदार से विवाद हो गया। इसी दौरान पास ही स्थित ठेके की बिल्डिंग से तीन-चार लोग समझाने के लिए पहुंचे, लेकिन ग्राहक पक्ष के युवकों ने उनसे अभद्र भाषा में बात करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोगों को गुरुवार को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

ग्राहक ने परिचितों को बुलाया, होटल में की तोड़फोड जानकारी के अनुसार- ग्राहक पक्ष के लोगों ने अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में 100 से 150 लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और होटल में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलने पर शिवदासपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सांगानेर सदर थाना से भी अतिरिक्त जाप्ता बुलाया गया। पुलिस जब दोनों पक्षों को समझाकर कुछ लोगों को डिटेन कर थाने ले जाने लगी, तभी ग्राहक पक्ष के लोगों ने पुलिस वाहनों पर पथराव कर दिया। इस दौरान एसआई लेखराज सहित कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार