वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे में नेशनल हाईवे-158 पर वैन और ट्रेलर की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बार थाना इलाके में बदनोर और बार के बीच शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। हादसे में 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ब्यावर की ओर से आ रही एक मारुति वैन और भीलवाड़ा की तरफ से आ रहे ट्रेलर के बीच रॉन्ग साइड में आमने-सामने की टक्कर से हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कावलाश, आसींद निवासी परशुराम वैष्णव (56) पुत्र बालूदास वैष्णव और लाछुड़ा, आसींद निवासी सुरेश चंद (38) पुत्र नंदलाल तेली के रूप में हुई है। परशुराम वैष्णव एक होटल संचालक थे। हादसे के बाद दोनों शवों को बार अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। इस दुर्घटना में आसपे-बोरेड़ा निवासी कैलाश बलाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय ब्यावर में भर्ती कराया गया है।

  • Related Posts

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे नोखा। नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तहत 29 अगस्त तक कुल 30 नामांकन पत्र…

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासान दो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट? (राजस्थानी चिराग की खास खबर) जयपुर। 28 अगस्त। बीकानेर…

    You Missed

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव  वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा