करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन के टच हुई

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन के टच हुई

खेत में काम करने के दौरान करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों ट्रॉली से खेत में खाद बिखेर रहे थे। इस दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आ गए। घटना मंगलवार दोपहर एक बजे प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र के खरखड़ा गांव की है। अरनोद थाने के एसआई सोहनलाल ने बताया- खरखड़ा निवासी गोवर्धन डांगी (60) अपने बेटे नरेंद्र डांगी (25) के साथ खेत में काम कर रहे थे। जहां दोपहर एक बजे ट्रॉली की मदद से देशी खाद खेत में डाली जा रही थी। इस दौरान ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन का झूलता तार ट्रॉली के संपर्क में आ गया। जिससे दोनों करंट की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गए। इसके बाद ग्रामीण उन्हें अरनोद अस्पताल लेकर आए, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। ग्रामीण दशरथ डांगी ने बताया- नरेंद्र की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। घर पर तीन महीने पहले ही बेटी का जन्म हुआ था। गोवर्धन डांगी का पूरा परिवार कृषि पर निर्भर है। उनके दो अन्य बेटे भी कृषि का ही काम करते हैं। गांव वालों का कहना है कि क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली के तार काफी नीचे झूल रहे हैं, जिससे खेतों में काम करने वाले किसानों के लिए हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से झूलते तारों को ठीक कराने की मांग की है। घटना की सूचना मिलती और अरनोद थाने के थाना अधिकारी शिवलाल मीणा घटनास्थल पर पहुंचे हैं और घटना की जानकारी ली।

  • Related Posts

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे नोखा। नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तहत 29 अगस्त तक कुल 30 नामांकन पत्र…

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासान दो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट? (राजस्थानी चिराग की खास खबर) जयपुर। 28 अगस्त। बीकानेर…

    You Missed

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव  वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा