बीकानेर में जलभराव से मिलेगी मुक्ति ड्रेनेज के लिए मंजूर हुए इतने करोड़

बीकानेर में जलभराव से मिलेगी मुक्ति ड्रेनेज के लिए मंजूर हुए इतने करोड़

बीकानेर। आखिरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा में घोषणा के 26 महीने बाद शहर के ड्रेनेज सिस्टम के लिए 59 करोड़ रुपए मंजूर हो गए। आपदा प्रबंधन विभाग ने टेक्नीकल स्वीकृति पहले दे दी थी और चार दिन पहले आपदा प्रबंधन मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने भी इस फाइल को मंजूर कर दिया। अब वहां से ऑर्डर आते ही निगम वर्कऑर्डर जारी करेगा। इस प्रोजेक्ट से शहर में चार जगह जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी। यही फाइल वित्त मंत्री दिया कुमारी के विभाग में सालभर तक घूमी पर बजट नहीं मिला।

दरअसल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीएम बनने के बाद पहले ही बजट में बीकानेर के ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करने के लिए 100 करोड़ रुपए मंजूर किए थे। बाद में डिप्टी सीएम दिया कुमारी के अधीन वित्त मंत्रालय ने इसमें कटौती कर दी। बचे 59 करोड़ रुपए के लिए एक साल से नगर निगम ​अधिकारियों से सवाल-जवाब हो रहे हैं। जयपुर के कई चक्कर लगाए मगर पैसा नहीं मिला। डीएलबी ने इसके लिए निगम को कई पत्र लिखकर छोटे-छोटे प्वाइंट पर जवाब मांगा। बावजूद इसके बजट नहीं मिला। मामले ने तूल पकड़ा क्योंकि ये सीएम घोषणा थी। भाजपा नेता और मंत्री हर मंच पर पैसे की कमी ना होने की दुहाई दे रहे थे और सीएम घोषणा के लिए बजट नहीं मिल रहा था। तब सीएम ने इसे आपदा प्रबंधन विभाग से बजट दिलाने के लिए कहा। वित्त मंत्रालय दिया कुमारी के पास है जिनके विभाग में सालभर फाइल घूमती रही और अंत में बजट नहीं मिला। मगर जैसे ही डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के विभाग में फाइल गई तो एक महीने के भीतर ही बजट मिल गया।

  • Related Posts

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे नोखा। नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तहत 29 अगस्त तक कुल 30 नामांकन पत्र…

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासान दो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट? (राजस्थानी चिराग की खास खबर) जयपुर। 28 अगस्त। बीकानेर…

    You Missed

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव  वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा