राजस्थान के 66 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपए

राजस्थान के 66 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपए

जयपुर। देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए आज का दिन उत्सव के समान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’ के अवसर पर महत्वाकांक्षी ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ की 22वीं किस्त सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित करेंगे। बता दें कि असम के गुवाहाटी में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह से प्रधानमंत्री मोदी देश के 9.32 करोड़ से अधिक कृषकों को 18,640 करोड़ रुपए से अधिक की राशि डिजिटल माध्यम से ट्रांसफर करेंगे। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने बताया कि राजस्थान के लिए यह विशेष अवसर है। राज्य के 66.76 लाख से अधिक किसानों के खातों में 1,335 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जमा की जाएगी।

जयपुर स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, दुर्गापुरा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, प्रदेश के सभी जिलों में भी जिला स्तरीय कार्यक्रमों के माध्यम से किसान इस उत्सव से जुड़ेंगे। कार्यक्रम की महत्ता को देखते हुए सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने गुरुवार को दुर्गापुरा पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले किसानों और अतिथियों के लिए सभी प्रबंध पुख्ता होने चाहिए।

  • Related Posts

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे नोखा। नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तहत 29 अगस्त तक कुल 30 नामांकन पत्र…

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासान दो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट? (राजस्थानी चिराग की खास खबर) जयपुर। 28 अगस्त। बीकानेर…

    You Missed

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव  वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा