बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी
बीकानेर। देशनोक स्थित भूरा कॉम्प्लेक्स में केंद्रीय भंडारण निगम के एक मूंगफली गोदाम में रविवार रात करीब 11 बजे लगी आग शुक्रवार तक पूरी तरह बुझाई नहीं जा सकी है। गोदाम में मूंगफली का भारी स्टॉक होने के कारण आग पर काबू पाने में लगातार चुनौतियां आ रही हैं। अब तक गोदाम से लगभग आधा माल ही बाहर निकाला जा सका है। आग के कारण पिछले कई दिनों से उठ रहे घने धुएं ने पूरे देशनोक कस्बे के लोगों को परेशान कर दिया है। धुएं के कारण आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसके चलते बच्चों और बुजुर्गों में अस्थमा और एलर्जी के मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है।

दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। गुरुवार तक गोदाम को लगभग आधा खाली किया जा चुका था। अंदर से जली हुई मूंगफली की बोरियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर की मदद से बाहर निकाला जा रहा है, ताकि सुलगती आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सके। मौके पर अभी भी पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। उपखंड अधिकारी महिमा कसाना, नायब तहसीलदार उत्तमचंद भाटी और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रविन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उपखंड अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संसाधनों की कमी के कारण कार्य में देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने नगर निगम बीकानेर और नगर पालिका देशनोक से अतिरिक्त संसाधन तुरंत उपलब्ध कराने को कहा, ताकि आग पर जल्द काबू पाया जा सके। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन गोदाम में बड़ी मात्रा में रखी मूंगफली के कारण आग बार-बार सुलग रही है, जिससे पूरी तरह काबू पाने में समय लग रहा है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार