साल्ट-रिफाइनरी में युवक की मौत, मालिकों पर हत्या का आरोप, शव के साथ धरने पर बैठा भाई

साल्ट-रिफाइनरी में युवक की मौत, मालिकों पर हत्या का आरोप, शव के साथ धरने पर बैठा भाई
डीडवाना-कुचामन जिले में एक साल्ट रिफाइनरी में एक श्रमिक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने फैक्ट्री मालिकों पर साजिश के तहत युवक की हत्या का आरोप लगाया है। गुस्साए परिजनों ने जयपुर- नावा(नागौर) मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और नारेबाजी की। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश की और जाम खुलवाया। लेकिन मृतक का छोटा भाई शव के साथ रिफाइनरी में धरने पर बैठ गया है। मामला जिले के नावां उपखंड के गोविन्दी इलाके का है। यहां मालचंद दीनदयाल साल्ट रिफाइनरी में कर्मचारी सूरजमल गुर्जर पुत्र किशन लाल निवासी त्योद (सांभर-फुलेरा) की बुधवार की सुबह मौत हो गई। मृतक के चाचा रामनारायण गुर्जर ने नावां थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। चाचा का कहना है- फैक्ट्री प्रबंधन ने सुबह 10 बजे तक मौत की कोई सूचना नहीं दी। परिजनों के मौके पर पहुंचने से पहले ही फैक्ट्री के लोग शव को गाड़ी में डालकर नावां की ओर ले जा रहे थे। परिजनों ने पीछा किया और राजास के पास शव को रुकवाया। इसके बाद शव को वापस फैक्ट्री लेकर आए।

  • Related Posts

    बीकानेर: कल शहर के कई इलाकों में दो से तीन घंटे तक बिजली बंद रहेगी

    बीकानेर: कल शहर के कई इलाकों में दो से तीन घंटे तक बिजली बंद रहेगी बीकानेर।  बीकानेर शहर के निम्न क्षेत्रों में विद्युत तंत्र के अत्यावश्यक रख-रखाव के दौरान मंगलवार…

    बीकानेर: मौसम फिर लेगा करवट, मौसम विभाग ने जारी की तेज आधी और बारिश की चेतावनी

    बीकानेर: मौसम फिर लेगा करवट, मौसम विभाग ने जारी की तेज आधी और बारिश की चेतावनी बीकानेर। राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है।…

    You Missed

    बीकानेर: कल शहर के कई इलाकों में दो से तीन घंटे तक बिजली बंद रहेगी

    बीकानेर: कल शहर के कई इलाकों में दो से तीन घंटे तक बिजली बंद रहेगी

    बीकानेर: मौसम फिर लेगा करवट, मौसम विभाग ने जारी की तेज आधी और बारिश की चेतावनी

    बीकानेर: मौसम फिर लेगा करवट, मौसम विभाग ने जारी की तेज आधी और बारिश की चेतावनी

    सर्राफा बाजार में बड़ा उलटफेर: सोना सस्ता, चांदी महंगी, देखे आज के भाव

    सर्राफा बाजार में बड़ा उलटफेर: सोना सस्ता, चांदी महंगी, देखे आज के भाव

    बीकानेर: नेत्रहीन नाबालिग को पारिवारिक उत्पीड़न से छुड़ाया, पुलिस की संवेदनशीलता ने जीता दिल, गले लगकर बोली ‘थैंक यू दीदी’

    बीकानेर: नेत्रहीन नाबालिग को पारिवारिक उत्पीड़न से छुड़ाया, पुलिस की संवेदनशीलता ने जीता दिल, गले लगकर बोली ‘थैंक यू दीदी’

    बंगाल में शुरूआती रुझानों में इतनी सीटों पर आगे निकली भाजपा

    बंगाल में शुरूआती रुझानों में इतनी सीटों पर आगे निकली भाजपा

    शुरुआती रुझानों में भाजपा और अन्य दल किस राज्य में कितनी सीटों पर आगे?

    शुरुआती रुझानों में भाजपा और अन्य दल किस राज्य में कितनी सीटों पर आगे?