आखिरी ट्रिप, अब एक साथ घर पहुंचेंगे दोस्तों के शव, 3 घरों के बुझे चिराग

आखिरी ट्रिप, अब एक साथ घर पहुंचेंगे दोस्तों के शव, 3 घरों के बुझे चिराग
कोटा जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार अब जानलेवा साबित हो रही है। बीते तीन माह में इस हाईस्पीड कॉरिडोर पर 9 लोगों की जान जा चुकी है। ताजा मामला कैथून थाना क्षेत्र का है, जहां तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर बैरियर तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे नाले में जा गिरी और तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा और गति नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हादसा कराडिया और बालापुरा इंटरचेंज के बीच हुआ, जहां वाहन तेज गति में था और संभवतः चालक को झपकी आने के कारण उसने नियंत्रण खो दिया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई और सवारों को बाहर निकालना भी मुश्किल हो गया। यह पहला मामला नहीं है। पिछले तीन महीनों में इसी एक्सप्रेस-वे पर कई हादसे सामने आ चुके हैं, जिनमें अधिकतर मामलों में ओवर स्पीड ही प्रमुख वजह रही। लंबी सीधी सड़क, कम ट्रैफिक और हाईस्पीड की सुविधा कई बार वाहन चालकों को लापरवाही की ओर धकेल देती है, जिसका खामियाजा जान गंवाकर चुकाना पड़ रहा है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार