बीकानेर: बाइक पर सवार होकर आये बदमाशों ने इस व्यापारी से लाखों रुपये से भरा थैला छीनकर भागे

बीकानेर: बाइक पर सवार होकर आये बदमाशों ने इस व्यापारी से लाखों रुपये से भरा थैला छीनकर भागे

बीकानेर। नोखा में एक व्यापारी से लूट की वारदात हुई। बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने व्यापारी से नकदी और कागजात से भरा थैला छीन लिया और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लखारा चौक स्थित श्री जगदम्बा ट्रेडर्स के मालिक ओमप्रकाश गोलछा ने नोखा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे वे अपनी दुकान से दिनभर की नकदी और जरूरी कागजात लेकर बाइक से अपने घर जोरावरपुरा जा रहे थे। थैले में लगभग 1 लाख 58 हजार 910 रुपए नकद और कुछ महत्वपूर्ण कागजात थे। गोलछा के अनुसार, जब वे संतोषी चौक के पास पहुंचे, तो पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उनके हाथ से थैला छीन लिया। बदमाश तेजी से बाइक दौड़ाते हुए मौके से फरार हो गए। पीडि़त व्यापारी ने कुछ दूरी तक उनका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी गलियों में तेजी से मुडक़र भाग निकले। इसके बाद व्यापारी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही नोखा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

  • Related Posts

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे नोखा। नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तहत 29 अगस्त तक कुल 30 नामांकन पत्र…

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासान दो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट? (राजस्थानी चिराग की खास खबर) जयपुर। 28 अगस्त। बीकानेर…

    You Missed

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव  वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा