दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को 4 गोलियां मारी, इलाके में फैली दहशत

दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को 4 गोलियां मारी, इलाके में फैली दहशत
खैरथल (अलवर)। खैरथल थाना क्षेत्र के ग्राम मातौर में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बस स्टैंड के पास कार में सवार होकर आए बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। जानकारी के अनुसार सुखमनहेड़ी निवासी वीरेंद्र सिंह राजपूत पर हमलावरों ने कई राउंड फायर किए, जिससे उसे चार गोलियां लगीं। गंभीर घायल अवस्था में उसे तुरंत खैरथल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, युवक को एक गोली पेट में, एक पेट के निचले हिस्से में, एक जांघ में तथा एक गोली दाहिने हाथ के अंगूठे में लगी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर कार में सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद तातारपुर चौराहे की ओर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग सहम गए।

  • Related Posts

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे नोखा। नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तहत 29 अगस्त तक कुल 30 नामांकन पत्र…

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासान दो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट? (राजस्थानी चिराग की खास खबर) जयपुर। 28 अगस्त। बीकानेर…

    You Missed

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव  वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा