बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में आने वाले दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। दरअसल, जिस पश्चिमी विक्षोभ के कारण सर्दी पड़ रही थी, वो अब विदाई ले रहा है। ऐसे में धीरे धीरे गर्मी का असर बढ़ना तय है। मौसम विभाग की मानें तो अधिकतम तापमान में अब बढ़ोतरी होगी, जो अगले पश्चिमी विक्षोभ तक अनवरत जारी रहेगी। फिलहाल बीकानेर में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस है। अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, वहीं न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस है। न्यूनतम पारा सामान्य दिनों की तुलना में 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है। आमतौर पर 18 डिग्री सेल्सियस पारा रहता है।

अब मौसम विभाग ने कहा है कि 21 मार्च को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, वहीं इसमें अगले दो दिन में बढ़ोतरी होते हुए 22 मार्च को 32 डिग्री सेल्सियस और 23 मार्च को 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ की अब विदाई हो रही है, ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। 26 मार्च तक बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाडमेर, बीकानेर सहित अन्य जिलों में पारा बढ़ सकता है। अगले पश्चिमी विक्षोभ के बारे में फिलहाल मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट नहीं है।

इस बार मौसम विभाग और पर्यावरण विशेषज्ञ तेज गर्मी पड़ने की आशंका जता चुके हैं। ऐसे में न सिर्फ तापमान पचास डिग्री सेल्सियस बढ़ने की आशंका है, बल्कि हीट वेव के दिन भी पिछले सालों की तुलना में ज्यादा हो सकते हैं। हालांकि मार्च में एक बार बढ़ा तापमान पश्चिमी विक्षोभ के कारण लुढ़क गया था। ऐसे में फिलहाल तो सर्दी का ही एहसास हो रहा है।

  • Related Posts

    बीकानेर: शहर में यहां मिला युवक का शव, पुलिस पहुंची मौके पर

    बीकानेर: शहर में यहां मिला युवक का शव, पुलिस पहुंची मौके पर बीकानेर। शहर के रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया रोड नंबर 8 के पास गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव…

    दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल, बीकानेर रेफर

    दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल, बीकानेर रेफर बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में बीदासर रोड पर गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे…

    You Missed

    बीकानेर: शहर में यहां मिला युवक का शव, पुलिस पहुंची मौके पर

    बीकानेर: शहर में यहां मिला युवक का शव, पुलिस पहुंची मौके पर

    दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल, बीकानेर रेफर

    दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल, बीकानेर रेफर

    बीकानेर: जलाशयों में बचा बस इतने दिन का स्टॉक, मरम्मत की सुस्त चाल ने बढ़ाई चिंता

    बीकानेर: जलाशयों में बचा बस इतने दिन का स्टॉक, मरम्मत की सुस्त चाल ने बढ़ाई चिंता

    जेजेएम घोटाले में पूर्व मंत्री गिरफ्तार, सुबह 4 बजे एसीबी पहुंची घर

    जेजेएम घोटाले में पूर्व मंत्री गिरफ्तार, सुबह 4 बजे एसीबी पहुंची घर

    खेत की जुताई करते समय 60 फीट गहरे कुएं में गिरा ट्रैक्टर, किसान की मौत

    खेत की जुताई करते समय 60 फीट गहरे कुएं में गिरा ट्रैक्टर, किसान की मौत

    शवयात्रा से पहले महिला की चलने लगी सांसें, मृत मानकर रातभर रोते रहे परिजन

    शवयात्रा से पहले महिला की चलने लगी सांसें, मृत मानकर रातभर रोते रहे परिजन