सरकारी टीचर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मार डाला, पत्नी ने फोन कर प्रेमी को बुलाया था घर

सरकारी टीचर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मार डाला, पत्नी ने फोन कर प्रेमी को बुलाया था घर

बालोतरा में युवक की हत्या उसकी पत्नी ने बॉयफ्रेंड (सरकारी टीचर) के साथ मिलकर की थी। पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी ने कॉल करके प्रेमी को घर बुलाया। दोनों ने गला दबाकर युवक की जान ले ली। युवक का शव 21 मार्च को सुबह घर के कमरे में मिला था। पुलिस ने रविवार रात 8 बजे पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। मामला गिडा थाना इलाके का है। थानाधिकारी दलपतसिंह चौधरी ने बताया- मलवा गोयलान निवासी महेंद्र मेघवाल (23) पुत्र प्रेमाराम की शादी करीब 4 साल पहले बागूंडी निवासी अनु देवी (23) से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। समाज के लोगों ने कई बार समझौता भी करवाया था। जानकारी में सामने आया कि अनु पति से प्यार नहीं करती थी और उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। वह किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने की बात कहती थी। इसी कारण दोनों के बीच लगातार झगड़े होते थे। शुक्रवार (20 मार्च) की रात फिर से पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद अनु ने तिलवाड़ा निवासी प्रेमी अमराराम (26) पुत्र चैनाराम को घर बुलाया था। दोनों ने महेंद्र का गला दबाकर मर्डर कर दिया। सुबह काफी देर तक महेंद्र घर से बाहर नहीं निकला तो पास की ढाणी में रहने वाले परिजनों को शक हुआ। परिजन महेंद्र के घर पहुंचे तो अनु बोली कि वे कमरे में सो रहे हैं। कमरे में जाकर देखा तो महेंद्र का शव चारपाई पर पड़ा था। उसके गले पर चोट के निशान देखकर परिजनों को शक हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का जायजा लिया। गिड़ा हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार