पुलिस टीम पर 15 राउंड फायरिंग, नाकाबंदी पर पिस्तौल दिखाकर भागे बदमाश

पुलिस टीम पर 15 राउंड फायरिंग, नाकाबंदी पर पिस्तौल दिखाकर भागे बदमाश

डोडाचूरा तस्करों का पीछा कर रही पुलिस पर बदमाशों ने15 राउंड फायर कर दिए। जवाबी फायरिंग के बाद बदमाश पिकअप को 10 किलोमीटर आगे जंगल में छोड़कर मौके से फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने एक करोड़ रुपए से ज्यादा की कीमत का मादक पदार्थ और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घटना प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाना क्षेत्र की है। प्रतापगढ़ एसपी बी.आदित्य ने बताया- 22 मार्च को डीएसटी टीम को सूचना मिली कि एक संदिग्ध पिकअप धमोतर से धरियावद की ओर जा रही है। इस पर धरियावद थानाधिकारी हजारीलाल और डीएसटी टीम इंचार्ज प्रताप सिंह की टीम ने पाचागुड़ा स्थित रिसॉर्ट के पास नाकाबंदी की। एसपी ने बताया सोमवार सुबह 4 बजे एक पिकअप बांसी की ओर से आती हुई दिखाई दी। जिसमें दो युवक बैठे थे। पुलिस टीम ने जब रूकने का इशारा किया तो एक युवक ने पिस्टल दिखाकर नाकाबंदी तोड़ दी और पिकअप को आरामपुरा जंगल की ओर भागी। पुलिस की टीम ने पीछा किया तो पिकअप में सवार बदमाश ने 15 राउंड तक फायरिंग की। इसके बाद जब पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश पिकअप को 10 किलोमीटर दूर जंगल में छोड़कर फरार हो गए।

  • Related Posts

    सरकारी टीचर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मार डाला, पत्नी ने फोन कर प्रेमी को बुलाया था घर

    सरकारी टीचर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मार डाला, पत्नी ने फोन कर प्रेमी को बुलाया था घर बालोतरा में युवक की हत्या उसकी पत्नी ने बॉयफ्रेंड (सरकारी टीचर)…

    बीकानेर: अब टैक्स नहीं भरा तो संपत्ति कुर्की और बैंक खाते सीज तक की कार्रवाई

    बीकानेर: अब टैक्स नहीं भरा तो संपत्ति कुर्की और बैंक खाते सीज तक की कार्रवाई बीकानेर। कर बकाया और अवैध रूप से चलने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने…

    You Missed

    पुलिस टीम पर 15 राउंड फायरिंग, नाकाबंदी पर पिस्तौल दिखाकर भागे बदमाश

    पुलिस टीम पर 15 राउंड फायरिंग, नाकाबंदी पर पिस्तौल दिखाकर भागे बदमाश

    सरकारी टीचर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मार डाला, पत्नी ने फोन कर प्रेमी को बुलाया था घर

    सरकारी टीचर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मार डाला, पत्नी ने फोन कर प्रेमी को बुलाया था घर

    बीकानेर: अब टैक्स नहीं भरा तो संपत्ति कुर्की और बैंक खाते सीज तक की कार्रवाई

    बीकानेर: अब टैक्स नहीं भरा तो संपत्ति कुर्की और बैंक खाते सीज तक की कार्रवाई

     1 अप्रैल से मिलेगा ये लाइसेंस, हर साल का झंझट खत्म

     1 अप्रैल से मिलेगा ये लाइसेंस, हर साल का झंझट खत्म

    मोबाइल चार्जिंग पॉइंट के पास रखी पेट्रोल बोतल में ब्लास्ट, आग लगने से युवक 40 प्रतिशत झुलसा

    मोबाइल चार्जिंग पॉइंट के पास रखी पेट्रोल बोतल में ब्लास्ट, आग लगने से युवक 40 प्रतिशत झुलसा

    मां-बेटी ने जहर खाकर किया सुसाइड, खाना खाने के बाद कमरे में सोने गई

    मां-बेटी ने जहर खाकर किया सुसाइड, खाना खाने के बाद कमरे में सोने गई