बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में पूजा के दौरान दीपक की लौ से आग लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना 20 मार्च को बी.के. स्कूल के पास स्थित डागा मोहल्ला की है। जानकारी के अनुसार जोधपुर निवासी मृतका के पिता घनश्याम बिस्सा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी के मुताबिक उनकी बेटी ज्योति पत्नी अभिषेक व्यास अपने ससुराल में भगवान की पूजा कर रही थी। इसी दौरान दीपक की लौ उसकी साड़ी में लग गई, जिससे आग तेजी से फैल गई।

आग ने कुछ ही क्षणों में विकराल रूप ले लिया और ज्योति गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया। जयपुर में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बीकानेर: युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

    बीकानेर: युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र के सुभाषपुरा इलाके में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में…

    बीकानेर: लूट का गहना गलाकर बना डाला सोना, बेचकर हासिल किए लाखों रुपए

    बीकानेर: लूट का गहना गलाकर बना डाला सोना, बेचकर हासिल किए लाखों रुपए बीकानेर। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ा बाजार मावा पट्टी स्थित घर में घुसकर वृद्वा पर हमला…

    You Missed

    बीकानेर: युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

    बीकानेर: युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

    बीकानेर: लूट का गहना गलाकर बना डाला सोना, बेचकर हासिल किए लाखों रुपए

    बीकानेर: लूट का गहना गलाकर बना डाला सोना, बेचकर हासिल किए लाखों रुपए

    बीकानेर की तरफ आने वाली सड़क पर जगह हिस्ट्रीशीटर ने किया पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

    बीकानेर की तरफ आने वाली सड़क पर जगह हिस्ट्रीशीटर ने किया पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

    बीकानेर: एडवोकेट की कार पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, गाड़ी डैमेज

    बीकानेर: एडवोकेट की कार पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, गाड़ी डैमेज

    ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग लूटा, दुकान बंद कर स्कूटी से लौट रहे थे घर

    ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग लूटा, दुकान बंद कर स्कूटी से लौट रहे थे घर

    बीकानेर : तेज रफ्तार कार ने 10 वर्षीय बालिका को मारी टक्कर, बालिका गंभीर घायल

    बीकानेर : तेज रफ्तार कार ने 10 वर्षीय बालिका को मारी टक्कर, बालिका गंभीर घायल