बीकानेर: बाइक पर पलटी स्कॉर्पियो, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, कॉपी-किताबें और स्कूल का बैग लेकर लौट रहे थे घर

बीकानेर: बाइक पर पलटी स्कॉर्पियो, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, कॉपी-किताबें और स्कूल का बैग लेकर लौट रहे थे घर

बीकानेर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलट गई और सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो के ड्राइवर को चोटें आई, जबकि उसके साथ बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नोखा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जो बैग, कॉपी-किताबें पिता-पुत्र खरीदकर लाए थे, वो घटनास्थल पर बिखरी मिलीं। हादसा नोखा थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 2:30 बजे हुआ। ASI राजूराम ने बताया- श्रवणराम (39) पुत्र सुखाराम निवासी श्रीबालाजी (नागौर) अपने बेटे मुकेश (15) को स्कूल की कॉपी-किताब दिलाने के लिए नोखा आया था। खरीदारी के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बूंदरों की ढाणी के पास रामरख सहारण पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई और श्रवण राम की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार श्रवण राम और उसके बेटे मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो में बैठा कुशाल (39) पुत्र जीवराज निवासी जांगलू (नोखा) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नोखा के सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसने भी दम तौड़ दिया। स्कॉर्पियों के ड्राइवर को भी चोट आई है। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    राजस्थान में एसीबी का बड़ा एक्शन : 60 हजार की रिश्वत लेते एसडीएम रंगे हाथों गिरफ्तार, रीडर-बाबू भी पकड़े गए

    राजस्थान में एसीबी का बड़ा एक्शन : 60 हजार की रिश्वत लेते एसडीएम रंगे हाथों गिरफ्तार, रीडर-बाबू भी पकड़े गए करौली। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के…

    बीकानेर : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस बीकानेर। जिले के श्री कोलायत पुलिस थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने…

    You Missed

    बीकानेर: बाइक पर पलटी स्कॉर्पियो, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, कॉपी-किताबें और स्कूल का बैग लेकर लौट रहे थे घर

    बीकानेर: बाइक पर पलटी स्कॉर्पियो, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, कॉपी-किताबें और स्कूल का बैग लेकर लौट रहे थे घर

    राजस्थान में एसीबी का बड़ा एक्शन : 60 हजार की रिश्वत लेते एसडीएम रंगे हाथों गिरफ्तार, रीडर-बाबू भी पकड़े गए

    राजस्थान में एसीबी का बड़ा एक्शन : 60 हजार की रिश्वत लेते एसडीएम रंगे हाथों गिरफ्तार, रीडर-बाबू भी पकड़े गए

    बीकानेर : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर में इस बार हीटवेव के दिन बढ़ेंगे, मौसम विभाग की चेतावनी- गर्मी का असर भी ज्यादा रहेगा, मेडिकल डिपार्टमेंट ने जारी किया अलर्ट

    बीकानेर में इस बार हीटवेव के दिन बढ़ेंगे, मौसम विभाग की चेतावनी- गर्मी का असर भी ज्यादा रहेगा, मेडिकल डिपार्टमेंट ने जारी किया अलर्ट

    बीकानेर: छपरे के पाइप से फंदा लगाकर 28 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

    बीकानेर: छपरे के पाइप से फंदा लगाकर 28 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह 40 करोड़ की जमीन पर कब्जे का प्रयास, उद्यमियों ने दौड़ाया

    बीकानेर में इस जगह 40 करोड़ की जमीन पर कब्जे का प्रयास, उद्यमियों ने दौड़ाया