चंद्र ग्रहण के दिन राहु-चंद्रमा की युति, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

चंद्र ग्रहण के दिन राहु-चंद्रमा की युति, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

28 अगस्त 2026 को रक्षा बंधन के दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस दौरान कुंभ राशि में चंद्रमा के साथ राहु की युति बनेगी, जबकि इसके ठीक अगली राशि मीन में शनि देव स्थित रहेंगे। ऐसे में चंद्रमा पर राहु और शनि, दोनों ग्रहों का प्रभाव पड़ने की स्थिति बनेगी। ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति का कारक माना जाता है। वहीं राहु के प्रभाव से भ्रम और बेचैनी बढ़ सकती है, जबकि शनि भावनात्मक दबाव और कार्यों में देरी का संकेत देता है। ऐसे में कुछ राशियों को इस अवधि में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रहण की यह स्थिति रिश्तों और साझेदारी से जुड़े मामलों में चुनौतीपूर्ण हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद या गलतफहमी पैदा होने की आशंका रहेगी। बिजनेस पार्टनरशिप में भी जल्दबाजी से फैसला लेने से बचें। किसी बड़े निवेश या आर्थिक लेन-देन को फिलहाल टालना आपके लिए बेहतर हो सकता है। भावनाओं में आकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें और हर मामले में दूसरे पक्ष की बात भी समझने का प्रयास करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि में ही राहु और चंद्रमा की युति बनने के कारण इस राशि के जातकों को मानसिक स्तर पर अधिक सतर्क रहना होगा। मन में असमंजस और बेचैनी रह सकती है, जिसकी वजह से निर्णय लेने में परेशानी महसूस हो सकती है। कभी-कभी आप खुद को दूसरों से भावनात्मक रूप से दूर भी महसूस कर सकते हैं। प्रेम संबंध, संतान और शिक्षा से जुड़े मामलों में धैर्य बनाए रखें। किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले परिस्थितियों को अच्छी तरह समझना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मीन राशि
मीन राशि में शनि की मौजूदगी और इससे पिछली राशि कुंभ में राहु-चंद्रमा की युति का प्रभाव इस राशि के जातकों पर पड़ सकता है। कार्यस्थल पर तनाव और जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ने की संभावना है। काम के दौरान छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता करने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में भी लापरवाही न बरतें। नींद प्रभावित हो सकती है और बेवजह की चिंताएं मन को परेशान कर सकती हैं। खुद को आराम देने के साथ पर्याप्त नींद लेने पर ध्यान दें।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा