बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल
बीकानेर। बाइक और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने टक्कर में पांच वर्षीय मासूम बच्ची सहित दो घालय हो गए। हादसा छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के 507 हैड के पास हुआ। जहां बाइक और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सडक़ पर गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही छत्तरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। बाइक सवार रामनगर निवासी बताए जा रहे हैं।




