बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने करोड़ों रूपए की नशीली गोलियां जब्त की है। यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में हनुमानगढ़ पुलिस ने की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 17 करोड़ की नशीली गोलियां जब्त की है जो कि प्रतिबंधित थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 4,12,332 नशीली व प्रतिबंधित टैबलेट-कैप्सूल जब्त किए हैं। कार्रवाई हनुमानगढ़ टाउन के सिंधी मोहल्ले स्थित एक गोदाम में दबिश देकर की गई। पुलिस ने मौके से एक वाहन भी जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर डीएसटी को नशीली दवाइयों की बड़ी खेप के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने सिंधी मोहल्ले स्थित गोदाम पर दबिश दी। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार बरामद दवाइयों में 32 बप्रेनॉर्फिन टैबलेट, 1,99,400 प्रीगेब्लिन टैबलेट और 2,12,900 टपेंटाडोल टैबलेट शामिल हैं। पुलिस ने कुल 4,12,332 नशीली और प्रतिबंधित टैबलेट-कैप्सूल जब्त किए हैं। इसके अलावा वाहन भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने मनप्रीत सिंह निवासी हनुमानगढ़ टाउन; विनोद कुमार हनुमानगढ़ टाउन और पप्पू सिंह को गिरफ्तार किया है।

  • Related Posts

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क Budh Ast 2026: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, संवाद, शिक्षा,…

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव बीकानेर। लूणकरणसर क्षेत्र में उरमूल ट्रस्ट के पीछे स्थित रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह एक…

    You Missed

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव