बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव

बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव

बीकानेर। लूणकरणसर क्षेत्र में उरमूल ट्रस्ट के पीछे स्थित रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 17 अगस्त सोमवार को हुई। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने के कारण युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर लूणकरणसर पुलिस और टाइगर फोर्स की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। टाइगर फोर्स के महिपाल सिंह ने बताया कि मृतक युवक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ शुरू कर दी है। लूणकरणसर थाना पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक युवक को पहचानता है या उसके बारे में कोई जानकारी रखता है, तो वह तुरंत लूणकरणसर पुलिस थाने से संपर्क करे।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा