बीकानेर: गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी-बारिश को लेकर आई ये खबर

बीकानेर: गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी-बारिश को लेकर आई ये खबर
बीकानेर। मई का महीना इस बार अपनी परंपरागत भीषण तपिश के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी का अनूठा संगम दिखाएगा। मई में पारा 42 से 45 डिग्री के बीच रहने की संभावना है लेकिन सामान्य से अधिक आंधी और बारिश की गतिविधियां गर्मी के तेवरों को बीच-बीच में नरम भी करेंगी। इसलिए इस बार मई तपिश के साथ राहत देगा। बंगाल की खाड़ी से उठने वाली पूर्वी हवाएं इस बार राजस्थान में अधिक प्रभावी रहेंगी। जिससे थंडरस्टॉर्म (अंधड़ और गरज-चमक) के हालात बनेंगे। तापमान सामान्य रहने के बावजूद आंधी-बारिश की अधिकता के कारण बिजली तंत्र और नगर निगम के प्रबंधों पर दबाव बढ़ेगा। अमूमन गर्मी में मई का महीना अहम होता है।

जून में प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो जाती हैं। इसलिए मई में लगातार तपिश होती है। तापमान 48 डिग्री तक जाता है। मगर इस साल तपिश बढ़ेगी और उसके पीछे आंधी और बूंदाबांदी उस पर पानी फेर देंगी। इसलिए ऐसा नहीं कि लू नहीं चलेगी। एक-दो दिन जैसे ही लू चली वैसे ही आंधी और बूंदाबांदी मिजाज बदल देगी। पहले सप्ताह में ही आंधी बारिश होने की संभावना है। दूसरे सप्ताह में भी आंधी बारिश आएगी। तीसरे में भी ऐसे ही हालात रहेंगे। चौ​था सप्ताह अमूमन ज्यादा गर्म रह सकता है। मई के पहले सात दिनों में पूर्वी हवाओं का असर सबसे ज्यादा दिखेगा। दोपहर तक सूरज की किरणें चुभन पैदा करेंगी लेकिन दोपहर बाद अचानक आसमान में धूल का गुबार उठेगा। बंगाल की खाड़ी की नमी के कारण आंधी के साथ हल्की बारिश (मेघगर्जन) की प्रबल संभावना है। यह स्थिति पारे को 43 डिग्री से ऊपर जाने से रोकेगी

  • Related Posts

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन बीकानेर। नगरीय निकायों के वार्डों की लॉटरी निकल रही है। जिले में 1 नगर निगम और 6 नगर पालिकाओं…

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता Nag Panchami 2026: 17 अगस्त 2026 को नाग पंचमी और सावन सोमवार का…

    You Missed

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    बीकानेर: स्कार्पियों से अफीम और 35 लाख की नकदी की बरामद, एक को पकड़ा

    बीकानेर: स्कार्पियों से अफीम और 35 लाख की नकदी की बरामद, एक को पकड़ा

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा