प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

भरतपुर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर अजय (35) रात 8 बजे अपने घर के बाहर स्कॉर्पियो में बैठे थे। तभी कार सवार बदमाश पहुंचे और गाड़ी से उतारकर मारपीट करने लगे। जान बचाने के लिए अजय भागे तो एक बदमाश ने पीछे से कई फायर किए। गोली लगते ही अजय सड़क पर गिर गए। इसके बाद बदमाश गाड़ी से कुचलते हुए फरार हो गए। स्थानीय लोग उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे मथुरा गेट थाना इलाके में MSJ कॉलेज के सामने मड़रपुर रोड की है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

प्रत्यक्षदर्शी विष्णु ने बताया- अजय (35) निवासी खेमरा गांव प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। उनका MSJ कॉलेज के सामने मड़रपुर रोड पर मकान है। अजय की पत्नी की 8 साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद से अजय अपने बेटे के साथ इसी मकान में रहते थे। अजय का एक छोटा भाई अनूप खेमरा में अपने पिता बच्चू सिंह के साथ खेती-बाड़ी करता है।

गुरुवार शाम करीब 8 बजे अजय घर के बाहर अपनी स्कॉर्पियो में बैठे थे। इसी दौरान कुछ युवक उनकी गाड़ी के पास पहुंचे और अजय को गाड़ी से नीचे उतार लिया। बाहर आते ही बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा