बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

बीकानेर। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अवैध पिस्टल मय मैगजीन जब्त की हैं। यह कार्रवाई डीएसटी और साइबर सेल ने तीन पुलिस थानों के साथ मिलकर की है। (सदर, मुक्ताप्रसाद नगर और नाल) की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दी गई। पुलिस टीम को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक बाहर से अवैध हथियार लाकर बीकानेर के आवारा किस्म के लड़कों को सप्लाई कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो अपलोड कर खौफ पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

साइबर सेल और डीएसटी की सटीक सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। इनके पास से तीन पिस्टल बरामद किए गए हैं। सदर एसएचओ सुरेंद्र पचार, मुक्ताप्रसाद नगर एसएचओ विश्वजीत सिंह और नाल एसएचओ विकास बिश्नोई, एएसआई दीपक यादव की अगुवाई में आरोपियों के खिलाफ नए प्रावधानों के तहत आर्म्स एक्ट में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है जिससे शहर में कई और अवैध हथियार बरामद होने और हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बेनकाब होने की संभावना है।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा