सऊदी अरब ने अमेरिका को दिखाया ठेंगा, कर दिया साफ़ इंकार, ट्रम्प ने भी किया बड़ा ऐलान

सऊदी अरब ने अमेरिका को दिखाया ठेंगा, कर दिया साफ़ इंकार, ट्रम्प ने भी किया बड़ा ऐलान

वॉशिंगटन/रियाद: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका की ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ पहल को बड़ा झटका लगा है। सऊदी अरब ने इस मिशन में शामिल अमेरिकी विमानों को अपने एयरस्पेस और एयरबेस इस्तेमाल करने की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद अमेरिका को ऑपरेशन रोकना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, अमेरिका ने 4 मई को होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ शुरू किया था। हालांकि, अगले ही दिन डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे रोकने का आदेश दे दिया। शुरुआती बयान में ट्रम्प ने कहा था कि पाकिस्तान के अनुरोध पर ऑपरेशन रोका गया, लेकिन अब रिपोर्ट्स में सामने आया है कि सऊदी अरब के इनकार के कारण यह फैसला लेना पड़ा।

रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प ने अचानक सोशल मीडिया पर इस ऑपरेशन का ऐलान कर दिया था, जिससे खाड़ी देशों में नाराजगी पैदा हो गई। ट्रम्प ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत भी की, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। अमेरिका इस दौरान सिर्फ 3 जहाजों को ही सुरक्षित पार करा पाया और फिर मिशन रोकना पड़ा।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स:

1. अमेरिका-ईरान समझौते की दिशा में प्रगति
रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच 14 बिंदुओं वाला समझौता (MOU) तैयार हो चुका है, हालांकि अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

2. UNSC में अमेरिका का प्रस्ताव
अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही बहाल करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव पेश किया है। वहीं ईरान ने सदस्य देशों से इसे खारिज करने की अपील की है।

3. चीन-ईरान हाई लेवल बैठक
चीन और ईरान के बीच बीजिंग में बैठक हुई, जिसमें चीन ने युद्ध रोकने की बात कही और ईरान को समर्थन का भरोसा दिया।

4. ट्रम्प का बड़ा बयान
ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिकी कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका और बड़े हमले कर सकता है।

5. फ्रांसीसी जहाज पर हमला
फ्रांस की शिपिंग कंपनी CMA CGM के कार्गो जहाज पर मिसाइल या ड्रोन हमला हुआ, जिसमें कुछ क्रू मेंबर घायल हो गए इस घटनाक्रम ने मिडिल ईस्ट की भू-राजनीतिक स्थिति को और जटिल बना दिया है, जहां सहयोगी देशों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं।

  • Related Posts

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज नापासर। बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायसर स्थित उचित मूल्य की दुकान संचालिका के खिलाफ…

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार जयपुर। शहर में अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों और उनकी आड़ में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर…

    You Missed

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    कोचिंग में आग, 15 मौतें, बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा, 4 अफसर सस्पेंड

    कोचिंग में आग, 15 मौतें, बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा, 4 अफसर सस्पेंड

    बीकानेर: लाखों जाली नोट के प्रकरण में वर्षो से वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: लाखों जाली नोट के प्रकरण में वर्षो से वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे