बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर के अवैध पानी कारोबार पर चला बुलडोजर

बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर के अवैध पानी कारोबार पर चला बुलडोजर

बीकानेर। अब सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि अपराधियों की अवैध कमाई पर भी पुलिस ने सीधा वार शुरू कर दिया है। जिले में अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने नया एक्शन प्लान लागू किया है, जिसके तहत हिस्ट्रीशीटरों के गैरकानूनी धंधों और आय के स्रोतों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बीकानेर पुलिस ने 34 मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर प्रदीप कुमार नगरासर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके अवैध पानी कारोबार पर शिकंजा कसा। आरोपी ने महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी के पास से गुजर रही पाइप लाइन में अवैध कनेक्शन कर रखा था और टैंकरों के जरिए पानी बेचकर मोटी कमाई कर रहा था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस और पीएचईडी की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से खुदाई कर अवैध पाइप लाइन को काट दिया। मौके पर पीएचईडी के एईएन योगेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात रहा। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में हलचल का माहौल बना रहा।सीओ सिटी अनुज डाल ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने साफ कहा कि अब पुलिस अपराधियों को सिर्फ जेल भेजने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उनके गैरकानूनी नेटवर्क और अवैध कमाई के रास्तों को भी खत्म किया जाएगा।पूरी कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन तथा एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के सुपरविजन में की गई। बीकानेर पुलिस के इस अभियान को अपराधियों के लिए बड़ा संदेश माना जा रहा है।

  • Related Posts

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन बीकानेर। नगरीय निकायों के वार्डों की लॉटरी निकल रही है। जिले में 1 नगर निगम और 6 नगर पालिकाओं…

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता Nag Panchami 2026: 17 अगस्त 2026 को नाग पंचमी और सावन सोमवार का…

    You Missed

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    बीकानेर: स्कार्पियों से अफीम और 35 लाख की नकदी की बरामद, एक को पकड़ा

    बीकानेर: स्कार्पियों से अफीम और 35 लाख की नकदी की बरामद, एक को पकड़ा

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा