बीकानेर की आज की बड़ी खबरें

बीकानेर की आज की बड़ी खबरें

प्याज में छुपाकर ले जाया जा रहा था नशीला पदार्थ, एक गिरफ्तार
रोशनी घर चौराहे पर चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, मची अफरा-तफरी,
चलती ट्रेन में बिगड़ी व्यक्ति की तबीयत और हो गयी मौत
दो भाईयों के साथ की मारपीट, घर पर फेंके पत्थर और लगा दी आग
सूटकेस में रखे थे गहने, जब जरूरत के समय देखा तो मिले गायब
फैक्ट्री के पास मृत अवस्था में मिला व्यक्ति
बीसी के नाम पर ले लिए 98 हजार, वापिस देने से किया इंकार

बीकानेर जिले में गुरुवार को अपराध, हादसों और धोखाधड़ी से जुड़ी कई बड़ी घटनाएं सामने आईं। जिलेभर में पुलिस और प्रशासन अलग-अलग मामलों की जांच में जुटा हुआ है।

प्याज में छुपाकर ले जाया जा रहा था नशीला पदार्थ, एक गिरफ्तार
बीकानेर। प्याज के बीच नशीले पदार्थ छिपाकर ले जाने की खबर सामने आयी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थो के साथ एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कालु पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक ट्रक को रोका और उसके चालक से पुछताछ की। संदिग्ध लगने पर ट्रक की तलाशी ली गयी। तलाश के दौरान ट्रक में भरे प्याज के बीच छुपाकर ले जा रहे डोडा को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक से 2 किलो से अधिक प्याज जब्त किया है। मौके से पुलिस ने ट्रक ड्राइवर दुर्गाराम पुत्र पूर्णाराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । कार्रवाई करने वाली टीमें भोलाराम, सुनील कुमार, राजवीर, कालुराम, सुदंरलाल शामिल रहें।

रोशनी घर चौराहे पर चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, मची अफरा-तफरी,

बीकानेर। अचानक चलती स्कूटी में आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना रोशनीघर चौराहे की है। जहां पर अचानक चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गयी। जिसके चलते एकबारगी अफरा तफरी मच गयी। देखते ही देखते स्कूटी धूं-धूं कर जल गयी। आग लगने से मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी में अचानक धुआं उठना शुरू हुआ और कुछ ही पलों में आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि स्कूटी सवार समय रहते वाहन से सुरक्षित उतर गया। घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में हड़कंप का माहौल बना रहा।

चलती ट्रेन में बिगड़ी व्यक्ति की तबीयत और हो गयी मौत

बीकानेर। ट्रेन में अचानक व्यक्ति की तबीयत बिगडऩे और मौैत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन क्षेत्र में बाड़मेर-हरिद्धार ट्रेन की है। जहां पर एक यात्री की तबीयत बिगड़ गयी और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार उतरप्रदेश के रहने वाला नरेश कुमार ट्रेन में सवार होकर बीकानेर की और आ रहा था। रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गयी और मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति दवाई लेने के लिए बीकानेर आ रहा था। फिलहाल आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

दो भाईयों के साथ की मारपीट, घर पर फेंके पत्थर और लगा दी आग

बीकानेर। मारपीट कर घर पर पत्थर फेंकने और पशुओं के बाड़े में आग लगाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में पांचू पुलिस थाने में जांगलू निवासी रेवंतराम ने झंवरलाल उर्फ भंवरलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 26 अप्रैल को जांगलु की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी उसके व उसके भाई केे साथ मारपीट की। जिसके बाद आरोपी ने उसके घर पर पत्थर फेंके और घर में पशुओं के बाड़े में आग लगा दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूटकेस में रखे थे गहने, जब जरूरत के समय देखा तो मिले गायब

बीकानेर। सूटकेस में रखे हुए गहने चोरी हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में सूर्यविहार कॉलोनी में रहने वाले हरसुखराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी बेटी के पास सोने की रखड़ी, मंगलसूत्र, सोने का फूलड़ा उसके सूटकेश में रखे हुए पर्स में था। 14 अप्रैल को जब जरूरत के समय संभाला तो उक्त गहने बैग में से गायब मिले। परिवादी ने प्रदीप, दिनेश के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फैक्ट्री के पास मृत अवस्था में मिला व्यक्ति
बीकानेर। शराब पीने के आदि व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के राजकमल फैक्ट्री के गेट के पास रानी बाजार में 7 मई की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई महेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई भंवर ङ्क्षसह जो कि शराब पीने का आदि था। सुबह करीब 6 उसके पास फोन आया तो वह मौके पर पहुंचा। जहां पर उसका भाई मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीसी के नाम पर ले लिए 98 हजार, वापिस देने से किया इंकार
बीकानेर। बीसी के नाम पर रूपए हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोलायत पुलिस थाने में मण्डाल चारणान के रहने वाले चन्द्रनाथ ने हंसानाथ, फौजीनाथ, रणजीत,रामस्वरूप व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना वार्ड नंबर 7 उपरला बास में 7 मई को सुबह 4 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर अपराधिक षडय़ंत्र रचते हुए बीसी के नाम पर उससे 98000 रूपए हड़प लिए। जब प्रार्थी ने उससे पैसे वापिस मांगे तो देेने से इंकार कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

  • Related Posts

    बीकानेर में कल कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बाधित

    बीकानेर में कल कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बाधित बीकानेर। शहर में विद्युत तंत्र के अतिआवश्यक रखरखाव कार्य के चलते कल विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानकारी के…

    बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर के अवैध पानी कारोबार पर चला बुलडोजर

    बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर के अवैध पानी कारोबार पर चला बुलडोजर बीकानेर। अब सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि अपराधियों की अवैध कमाई पर भी पुलिस ने सीधा वार शुरू…

    You Missed

    बीकानेर की आज की बड़ी खबरें

    बीकानेर की आज की बड़ी खबरें

    RPSC का बड़ा एलान: दोबारा होगी SI भर्ती 2021, जानें कब हो सकती है परीक्षा

    RPSC का बड़ा एलान: दोबारा होगी SI भर्ती 2021, जानें कब हो सकती है परीक्षा

    तरबूज ने ली एक ही परिवार के चार लोगों की जान, FSL रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    तरबूज ने ली एक ही परिवार के चार लोगों की जान, FSL रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    बीकानेर में कल कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बाधित

    बीकानेर में कल कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बाधित

    बड़ी खबर: सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता, कल लेंगे शपथ 

    बड़ी खबर: सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता, कल लेंगे शपथ 

    बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर के अवैध पानी कारोबार पर चला बुलडोजर

    बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर के अवैध पानी कारोबार पर चला बुलडोजर