बीकानेर: अवैध देशी कट्टा, दो कारतूस सहित एक गिरफ्तार:दो साथी शांति भंग में पकड़े गए

बीकानेर: अवैध देशी कट्टा, दो कारतूस सहित एक गिरफ्तार:दो साथी शांति भंग में पकड़े गए

बज्जू थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध देशी कट्टा (पिस्टल) और दो जिंदा कारतूसों के साथ एक आरोपी दिनेश कुमार को चक 14 डीओबीबी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके दो साथियों को भी शांति भंग के आरोप में पकड़ा है। बज्जू पुलिस थानाधिकारी जगदीश पांडर ने बताया कि बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों की रोकथाम और धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बज्जू पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चक 14 डीओबीबी में कुछ बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्ति मौजूद हैं, जो किसी अपराध को अंजाम दे सकते हैं।

सूचना के आधार पर बज्जू पुलिस थाना के एएसआई ओम प्रकाश के नेतृत्व में एक टीम मौके पर भेजी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी दिनेश कुमार पुत्र धुड़ाराम के पास से एक अवैध देशी कट्टा (पिस्टल) और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही, रामनिवास पुत्र धोकलराम और बलवीरसिंह पुत्र भीमसिंह को शांति भंग के आरोप में धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से एक पिकअप और एक बोलेरो कैंपर गाड़ी भी मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त की है।

अवैध हथियार और कारतूसों की खरीद-बिक्री के संबंध में अनुसंधान अधिकारी एएसआई मैनपाल द्वारा आगे की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में एएसआई ओमप्रकाश के साथ कांस्टेबल हरिसिंह, विजय भाकर, भगवानाराम, जोगेंद्र और सुरेश कुमार शामिल थे।

  • Related Posts

    बीकानेर: शहर में हटवाए गए अतिक्रमण, बिना नंबरी वाहनों के खिलाफ की कार्रवाई

    बीकानेर: शहर में हटवाए गए अतिक्रमण, बिना नंबरी वाहनों के खिलाफ की कार्रवाई बीकानेर। बीकानेर यातायात पुलिस ने आज सड़कों के किनारे रखे हुए अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।…

    बंद मकान में 18 साल की युवती का फंदे से लटकता मिला शव, घर में अकेली रह रही थी

    बंद मकान में 18 साल की युवती का फंदे से लटकता मिला शव, घर में अकेली रह रही थी हनुमानगढ़। जंक्शन की पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित बंद मकान से…

    You Missed

    बीकानेर: शहर में हटवाए गए अतिक्रमण, बिना नंबरी वाहनों के खिलाफ की कार्रवाई

    बीकानेर: शहर में हटवाए गए अतिक्रमण, बिना नंबरी वाहनों के खिलाफ की कार्रवाई

    बंद मकान में 18 साल की युवती का फंदे से लटकता मिला शव, घर में अकेली रह रही थी

    बंद मकान में 18 साल की युवती का फंदे से लटकता मिला शव, घर में अकेली रह रही थी

    बीकानेर: अवैध देशी कट्टा, दो कारतूस सहित एक गिरफ्तार:दो साथी शांति भंग में पकड़े गए

    बीकानेर: अवैध देशी कट्टा, दो कारतूस सहित एक गिरफ्तार:दो साथी शांति भंग में पकड़े गए

    बीकानेर की आज की बड़ी खबरें

    बीकानेर की आज की बड़ी खबरें

    RPSC का बड़ा एलान: दोबारा होगी SI भर्ती 2021, जानें कब हो सकती है परीक्षा

    RPSC का बड़ा एलान: दोबारा होगी SI भर्ती 2021, जानें कब हो सकती है परीक्षा

    तरबूज ने ली एक ही परिवार के चार लोगों की जान, FSL रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    तरबूज ने ली एक ही परिवार के चार लोगों की जान, FSL रिपोर्ट में बड़ा खुलासा