बीकानेर की आज की बड़ी खबरें

बीकानेर की आज की बड़ी खबरें

बीकानेर: जिले में  अपराध, हादसे और पुलिस कार्रवाई से जुड़ी कई बड़ी घटनाएं सामने आईं। जिलेभर में पुलिस विभिन्न मामलों की जांच में जुटी हुई है।

व्यक्ति को रोककर छीने हजारों रुपए और मोबाइल

बीछवाल थाना क्षेत्र में लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास दिनदहाड़े छीना-झपटी की वारदात सामने आई है। रामपुरा बस्ती निवासी अशोक कुमार मीणा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि बदमाश रेलवे कार्ड, जिसमें 8-9 हजार रुपए थे, 3500 रुपए नकद और मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

झोपड़ी में लगी आग, राशन और बाइक जलकर राख

छतरगढ़ थाना क्षेत्र के चक 1 केएम में किसान आदुराम मेघवाल के खेत में बनी झोपड़ी में अचानक आग लग गई। हादसे में घरेलू सामान, राशन, यूरिया-खाद और बाइक जलकर राख हो गई। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

फर्जी दस्तावेजों से 9 लाख की धोखाधड़ी

सदर थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के जरिए विश्वास में लेकर 9 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। रामपुरा बस्ती निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा ने विभोर गुप्ता और राहुल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

घर से निकले बुजुर्ग की मौत

पूगल थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से परेशान बुजुर्ग ओमप्रकाश जाट घर से निकलने के बाद थोड़ी दूर अचेत अवस्था में मिले। अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

करंट लगने से व्यक्ति की मौत

पूगल थाना क्षेत्र में खेत में काम करते समय बिजली के तार की चपेट में आने से अनोप सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीछवाल क्षेत्र में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

जैसलमेर बाईपास रोड पर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरू कर दी है।

ऑपरेशन नीलकंठ से तस्करों में डर, बस में छोड़ भागे डोडा

बीकानेर पुलिस के “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत कार्रवाई लगातार जारी है। नोखा थाना क्षेत्र में रोडवेज बस से करीब 7 किलो अवैध डोडा बरामद हुआ, जिसे तस्कर लावारिस छोड़कर फरार हो गए।

वहीं पांचू पुलिस ने नागौर निवासी हिस्ट्रीशीटर नरेश के कब्जे से करीब 40 ग्राम स्मैक बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।

बीकानेर में लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है, वहीं पुलिस नशा तस्करों और अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर में इस क्षेत्र की पानी सप्लाई के समय में हुआ बदलाव, अब इतने बजे आएगा पानी

    बीकानेर में इस क्षेत्र की पानी सप्लाई के समय में हुआ बदलाव, अब इतने बजे आएगा पानी बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी में जलदाय विभाग के पम्प हाउस में रखरखाव कार्य…

    बीकानेर में तेज रफ्तार कार का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, तीन घायल

    बीकानेर में तेज रफ्तार कार का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, तीन घायल बीकानेर। शहर के शहरी क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला।…

    You Missed

    बीकानेर में इस क्षेत्र की पानी सप्लाई के समय में हुआ बदलाव, अब इतने बजे आएगा पानी

    बीकानेर में इस क्षेत्र की पानी सप्लाई के समय में हुआ बदलाव, अब इतने बजे आएगा पानी

    कोरोना के बाद हंता वायरस ने फैलाई दहशत, दहशत में दुनिया, कैसे शुरू हुआ और अब तक किन देशों में पहुंचा? जानें इसके लक्षण और खतरा

    कोरोना के बाद हंता वायरस ने फैलाई दहशत, दहशत में दुनिया, कैसे शुरू हुआ और अब तक किन देशों में पहुंचा? जानें इसके लक्षण और खतरा

    बीकानेर में तेज रफ्तार कार का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, तीन घायल

    बीकानेर में तेज रफ्तार कार का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, तीन घायल

    83 लाख के बीमा क्लेम के लिए शव के साथ ज्यादती, मरने के बाद बिजली से जलाया

    83 लाख के बीमा क्लेम के लिए शव के साथ ज्यादती, मरने के बाद बिजली से जलाया

    बीकानेर: अवैध स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: अवैध स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: कपड़े की दुकान में लगी आग, धू-धू कर जले लाखो के कपड़े

    बीकानेर: कपड़े की दुकान में लगी आग, धू-धू कर जले लाखो के कपड़े