ऑस्ट्रेलिया भेजने का दिया झांसा, युवक से की 13 लाख की ठगी

ऑस्ट्रेलिया भेजने का दिया झांसा, युवक से की 13 लाख की ठगी

बीकानेर। युवक को आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने बताया कि उससे विदेश भेजने के नाम पर करीब 13.58 लाख की ठगी की गयी है। मामला श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस सम्बंध में कोतवाली थाना क्षेत्र के रायसिंहनगर निवासी जगप्रीत सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपने बेटे समनदीप सिंह को विदेश भेजने के लिए श्रीगंगानगर के एच ब्लॉक स्थित सलूजा कंसल्टेंसी से संपर्क किया था। वहां उनकी मुलाकात कंसल्टेंसी संचालक सोभा सलूजा से हुई। जगप्रीत सिंह के अनुसार सोभा सलूजा ने भरोसा दिलाया कि वह कम पैसों में उनके बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेज देगी। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग तारीखों में रकम जमा करवानी शुरू कर दी।

रिपोर्ट के अनुसार 21 जुलाई 2025 को फोन-पे के जरिए 75 हजार रुपए सोभा सलूजा के खाते में जमा करवाए गए। इसके अगले दिन 22 जुलाई को सलूजा कंसल्टेंसी के खाते में 3 लाख 25 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए। इसके बाद 3 सितंबर 2025 को अतिरिक्त फीस के नाम पर 48 हजार रुपए लिए गए। फिर 1 नवंबर को 70 हजार रुपए, 3 नवंबर को 3 लाख रुपए और 6 नवंबर 2025 को 5 लाख रुपए अलग-अलग ट्रांजेक्शन से लिए गए। इस तरह कुल 13 लाख 58 हजार रुपए आरोपियों को दिए गए। इसके बाद दोनों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ आने लगे। जब शिकायतकर्ता कंसल्टेंसी ऑफिस पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क Budh Ast 2026: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, संवाद, शिक्षा,…

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने करोड़ों रूपए की नशीली गोलियां जब्त की है। यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश के…

    You Missed

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव