ट्रक से भिड़ी बाइक, स्कूल व्याख्याता की मौत, डेढ़ माह पहले प्रमोशन हुआ

ट्रक से भिड़ी बाइक, स्कूल व्याख्याता की मौत, डेढ़ माह पहले प्रमोशन हुआ
हनुमानगढ़। पल्लू कस्बे के टोल प्लाजा के पास हुए सड़क हादसे में राजकीय विद्यालय के एक स्कूल व्याख्याता की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मृतक की पहचान गुलाबगढ़ निवासी 40 वर्षीय रजीराम बिजारणिया के रूप में हुई है, जो वर्तमान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिसरासर में व्याख्याता के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार रजीराम स्व-जनगणना प्रशिक्षण कार्यशाला के अंतिम दिवस का कार्य पूर्ण कर रात करीब आठ बजे बाइक से पल्लू से अपने गांव गुलाबगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान गांव से करीब एक किमी पहले मेगा हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रही रजीराम की बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। हादसे में उनके सिर और गले में गंभीर चोटें आईं।

मौके पर मौजूद टोल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल रजीराम को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रात में सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

  • Related Posts

    बड़ी खबर: राजस्थानी भाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, राज्य सरकार को दिए सख्त निर्देश

    बड़ी खबर: राजस्थानी भाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, राज्य सरकार को दिए सख्त निर्देश राजस्थान। राजस्थानी भाषा और मातृभाषा आधारित शिक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार…

    बीकानेर में कल सुबह 7 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में गुल रहेगी बिजली

    बीकानेर में कल सुबह 7 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में गुल रहेगी बिजली बीकानेर। बीकानेर शहर के निम्न क्षेत्रों में विद्युत तंत्र के अति-आवश्यक रख-रखाव के दौरान बुधवार…

    You Missed

    बड़ी खबर: राजस्थानी भाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, राज्य सरकार को दिए सख्त निर्देश

    बड़ी खबर: राजस्थानी भाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, राज्य सरकार को दिए सख्त निर्देश

    बीकानेर में कल सुबह 7 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में गुल रहेगी बिजली

    बीकानेर में कल सुबह 7 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में गुल रहेगी बिजली

    बीकानेर में तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, देखे वीडियो

    बीकानेर में तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, देखे वीडियो

    राजस्थान में अब घर खरीदने का सपना होगा महंगा!, पढ़ें ये खबर

    राजस्थान में अब घर खरीदने का सपना होगा महंगा!, पढ़ें ये खबर

    इन 3 राशियों को अक्टूबर तक सताएंगे शनि, बढ़ेगा फिजूलखर्च और चिड़चिड़ापन

    इन 3 राशियों को अक्टूबर तक सताएंगे शनि, बढ़ेगा फिजूलखर्च और चिड़चिड़ापन

    राजस्थान में लू का रेड अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का मौसम, बीकानेर संभाग में…

    राजस्थान में लू का रेड अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का मौसम, बीकानेर संभाग में…