सर्दी में यह रहेगा स्कूलों का समय, अगर बदला तो होगी कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर

सर्दी में यह रहेगा स्कूलों का समय, अगर बदला तो होगी कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर

बीकानेर। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल को एक साथ संचालित करने के आदेश दिए हैं। शिक्षा विभाग से जुड़े प्रदेश के सभी स्कूल एक साथ शुरू होंगे ओर एक साथ ही छुट्‌टी होगी। अगर कोई प्राइवेट स्कूल इन आदेशों की अवहेलना करेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। यहां तक कि मान्यता भी वापस ली जा सकती है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सर्दी के समय में एकल पारी स्कूल सुबह दस बजे से चार बजे तक ही संचालित होंगे। इसके अलावा दो पारी स्कूल सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े पांच बजे तक संचालित हो सकते हैं। दो पारी स्कूल की प्रत्येक पारी सर्दी में पांच घंटे की रहेगी। वहीं गर्मी में सभी एक पारी के स्कूल सुबह साढ़े सात बजे से एक बजे तक संचालित होंगे, वहीं दो पारी स्कूल सुबह सात बजे से छह बजे तक संचालित होंगे। दो पारी स्कूलों में प्रत्येक पारी साढ़े पांच घंटे की होगी। दो पारी स्कूलों में सर्दी में आधा घंटे कम पढ़ाई होगी।

निदेशक ने कहा है कि विभाग के ध्यान में आया है कि राज्य में संचालित गैर सरकारी स्कूल शिविरा कलेंडर की पूर्णतया पालना नहीं कर रहे हैं। सर्दी बढ़ने के बाद भी स्कूलों का संचालन सुबह जल्दी किया जा रहा है। इससे स्टूडेंट्स के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। अगर कोई प्राइवेट स्कूल शिविरा कलेंडर की पूर्णतया पालना नहीं करता है तो संबंधित विद्यालय के खिलाफ राजस्थान गैर सरकारी शैक्षिक संस्था अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में स्कूलों की मान्यता व क्रमोन्नति भी वापस ली जा सकती है।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया