इस जगह स्कूल की दीवार गिरी, 3 की मौत, 1 गंभीर घायल

इस जगह स्कूल की दीवार गिरी, 3 की मौत, 1 गंभीर घायल

जालोर। जिले में सरकारी स्कूल की दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। 1 गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा सायला थाना इलाके में पोषाणा गांव में हुआ। थानाधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया- पोषाणा गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में भवन निर्माण का काम चल रहा था। यहां नींव भरने के लिए जेसीबी से पुरानी चारदीवारी के पास 4 फीट का गड्ढा खोदा गया। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे इस गड्ढे में 4 मजदूर मिट्टी समतल करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान स्कूल की 10 फीट पुरानी दीवार गिर गई और चारों मजदूर मलबे में दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने मजदूरों को बाहर निकालने के लिए मलबे को हटाने का काम शुरू किया।

थानाधिकारी ने बताया- सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से सभी को बाहर निकाला। मलबे में दबने से मोहनलाल (23) पुत्र रतनाराम निवासी लाल डूंगरी, सरवाणा (जालोर), विरमाराम (40) पुत्र चेनाराम निवासी कगाऊ (बाड़मेर) और भैराराम (40) पुत्र भूराराम राव निवासी बाड़मेर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जगदीश पुत्र भूराराम निवासी बाड़मेर को गंभीर हालत में सायला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महेंद्र सिंह ने बताया- तीनों मजदूरों के शवों को सायला अस्पताल की अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। सायला तहसीलदार लक्ष्मी चौधरी और पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है।

  • Related Posts

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला भरतपुर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर अजय (35) रात 8 बजे अपने…

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा बीकानेर। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अवैध पिस्टल…

    You Missed

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा