बीकानेर को मिली बड़ी सौगात, यहां बनेगा ड्राईपोर्ट, 65 हेक्टेयर जमीन आवंटित

बीकानेर को मिली बड़ी सौगात, यहां बनेगा ड्राईपोर्ट, 65 हेक्टेयर जमीन आवंटित

बीकानेर में लॉजिस्टिक्स और व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए “इनलैंड कंटेनर डिपो’ (ड्राईपोर्ट) के निर्माण की राह साफ हो गई है। बीडीए ने जोड़बीड़ आवासीय योजना के समीप ड्राईपोर्ट के लिए रीको को 65.09 हेक्टेयर भूमि आवंटित करने का आदेश जारी कर दिया है। नगरीय विकास विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद बीडीए सचिव ने राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को इस संबंध में विस्तृत आवंटन पत्र भेजा है। भूमि आवंटन नीति-2025 के तहत खसरा संख्या 11, 12, 13 और 14 में यह भूमि चिन्हित की गई है।

रीको मैनेजर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि ड्राई पोर्ट के लिए भूमि आवंटन का पत्र मिल गया है। बजट के लिए मुख्यालय लिखा गया है। गौरतलब है कि बीकानेर में लंबे समय से औद्योगिक विकास के लिए ड्राईपोर्ट की मांग थी। इसके लिए गजनेर और नाल में अलग-अलग जगह पूर्व में लोकेशन चिन्हित की गई थी। बीकानेर में ड्राईपोर्ट बनने से क्षेत्र के उद्यमियों को अपना माल बाहर भेजने और आयात करने में बड़ी सहूलियत मिलेगी। इससे न केवल परिवहन लागत कम होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

आवंटन पत्र की शर्तों के अनुसार, रीको को यह संपूर्ण राशि 60 दिनों के भीतर जमा करानी अनिवार्य है। यदि तय समय सीमा में भुगतान नहीं किया जाता है, तो 60 दिन के बाद जमा राशि पर 12 प्रतिशत की दर से ब्याज वसूला जाएगा। राशि पूरी जमा होने के बाद ही भूखंड का कब्जा और आवंटन पत्र विधिवत जारी होगा।

  • Related Posts

    पति-पत्नी का एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

    पति-पत्नी का एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया दौसा। लालसोट क्षेत्र के समेल गांव में उस समय खुशियां मातम…

    बीकानेर की इस युनिवर्सिटी के नाम से कई फर्जी सोशल अकाउंट्स, इतने दिन में नहीं हटे तो पुलिस कार्रवाई होगी

    बीकानेर की इस युनिवर्सिटी के नाम से कई फर्जी सोशल अकाउंट्स, इतने दिन में नहीं हटे तो पुलिस कार्रवाई होगी बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू), बीकानेर ने विश्वविद्यालय के…

    You Missed

    पति-पत्नी का एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

    पति-पत्नी का एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

    बीकानेर की इस युनिवर्सिटी के नाम से कई फर्जी सोशल अकाउंट्स, इतने दिन में नहीं हटे तो पुलिस कार्रवाई होगी

    बीकानेर की इस युनिवर्सिटी के नाम से कई फर्जी सोशल अकाउंट्स, इतने दिन में नहीं हटे तो पुलिस कार्रवाई होगी

    बीकानेर को मिली बड़ी सौगात, यहां बनेगा ड्राईपोर्ट, 65 हेक्टेयर जमीन आवंटित

    बीकानेर को मिली बड़ी सौगात, यहां बनेगा ड्राईपोर्ट, 65 हेक्टेयर जमीन आवंटित

    14 मई को मिथुन में शुक्र का प्रवेश, 5 राशियों की बदलेगी किस्मत

    14 मई को मिथुन में शुक्र का प्रवेश, 5 राशियों की बदलेगी किस्मत

    बीकानेर: अवैध भांग के पौधों के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: अवैध भांग के पौधों के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: जुआ खेल रहे लोगों पर पुलिस की दबिश, हजारों की नकदी के साथ पांच गिरफ्तार

    बीकानेर: जुआ खेल रहे लोगों पर पुलिस की दबिश, हजारों की नकदी के साथ पांच गिरफ्तार