बीकानेर की इस युनिवर्सिटी के नाम से कई फर्जी सोशल अकाउंट्स, इतने दिन में नहीं हटे तो पुलिस कार्रवाई होगी

बीकानेर की इस युनिवर्सिटी के नाम से कई फर्जी सोशल अकाउंट्स, इतने दिन में नहीं हटे तो पुलिस कार्रवाई होगी

बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू), बीकानेर ने विश्वविद्यालय के नाम, लोगो और पहचान का दुरुपयोग कर संचालित किए जा रहे अनधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट्स, पेजों और चैनलों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सार्वजनिक सूचना जारी कर ऐसे सभी फर्जी खातों को 15 दिनों के भीतर बंद अथवा डिलीट करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित अवधि में अनुपालन नहीं होने पर संबंधित व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि टेलीग्राम, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सएप और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विश्वविद्यालय के नाम अथवा लोगो से मिलते-जुलते कई अनधिकृत अकाउंट संचालित किए जा रहे हैं, जिन्हें विश्वविद्यालय की किसी प्रकार की अनुमति प्राप्त नहीं है।

प्रशासन ने आशंका जताई है कि इन फर्जी खातों के माध्यम से भ्रामक सूचनाएं प्रसारित कर विद्यार्थियों एवं आमजन के साथ धोखाधड़ी और वित्तीय ठगी की आशंका बनी रहती है। इससे विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा के साथ-साथ विद्यार्थियों के हित भी प्रभावित हो सकते हैं। जारी सूचना में कहा गया है कि जो भी व्यक्ति या संस्था विश्वविद्यालय के नाम, लोगो अथवा पहचान चिह्न का उपयोग करते हुए बिना लिखित अनुमति सोशल मीडिया अकाउंट या चैनल संचालित कर रही है, वे इस सूचना के प्रकाशन के 15 दिनों के भीतर स्वयं ऐसे सभी खातों को बंद या डिलीट करें।

  • Related Posts

    पति-पत्नी का एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

    पति-पत्नी का एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया दौसा। लालसोट क्षेत्र के समेल गांव में उस समय खुशियां मातम…

    बीकानेर को मिली बड़ी सौगात, यहां बनेगा ड्राईपोर्ट, 65 हेक्टेयर जमीन आवंटित

    बीकानेर को मिली बड़ी सौगात, यहां बनेगा ड्राईपोर्ट, 65 हेक्टेयर जमीन आवंटित बीकानेर में लॉजिस्टिक्स और व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए “इनलैंड कंटेनर डिपो’ (ड्राईपोर्ट) के…

    You Missed

    पति-पत्नी का एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

    पति-पत्नी का एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

    बीकानेर की इस युनिवर्सिटी के नाम से कई फर्जी सोशल अकाउंट्स, इतने दिन में नहीं हटे तो पुलिस कार्रवाई होगी

    बीकानेर की इस युनिवर्सिटी के नाम से कई फर्जी सोशल अकाउंट्स, इतने दिन में नहीं हटे तो पुलिस कार्रवाई होगी

    बीकानेर को मिली बड़ी सौगात, यहां बनेगा ड्राईपोर्ट, 65 हेक्टेयर जमीन आवंटित

    बीकानेर को मिली बड़ी सौगात, यहां बनेगा ड्राईपोर्ट, 65 हेक्टेयर जमीन आवंटित

    14 मई को मिथुन में शुक्र का प्रवेश, 5 राशियों की बदलेगी किस्मत

    14 मई को मिथुन में शुक्र का प्रवेश, 5 राशियों की बदलेगी किस्मत

    बीकानेर: अवैध भांग के पौधों के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: अवैध भांग के पौधों के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: जुआ खेल रहे लोगों पर पुलिस की दबिश, हजारों की नकदी के साथ पांच गिरफ्तार

    बीकानेर: जुआ खेल रहे लोगों पर पुलिस की दबिश, हजारों की नकदी के साथ पांच गिरफ्तार