बीकानेर: पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा, पति सहित चार पर मारपीट और धमकी देने का आरोप 

बीकानेर: पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा, पति सहित चार पर मारपीट और धमकी देने का आरोप

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में पति का पीछा करते हुए एक मकान तक पहुंची महिला के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार मुक्ताप्रसाद क्षेत्र निवासी महिला ने गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादिया ने बताया कि 16 मई को उसका पति रोजाना की तरह ड्यूटी पर गया था। दोपहर करीब एक बजे वह अपनी बेटी के साथ बाजार गई थी, तभी उसने अपने पति को कार में एक महिला के साथ जाते हुए देखा।

पति की गतिविधियों पर शक होने पर वह अपनी बेटी के साथ उसका पीछा करते हुए गंगाशहर की अम्बे कॉलोनी स्थित एक मकान तक पहुंच गई। रिपोर्ट के अनुसार महिला ने मकान का गेट खटखटाया तो उसका पति और दूसरी महिला बाहर आए। आरोप है कि दोनों ने बाहर आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दूसरी महिला ने फोन कर अपने बेटे और उसके दोस्त को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों युवकों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि मारपीट में उसे चोटें भी आई हैं।

पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच गंगाशहर सीओ हिमांशु शर्मा कर रहे हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर, दो लोगों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर, दो लोगों की मौत बीकानेर. देर रात बीकानेर में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी…

    40 साल के डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत, सीने में दर्द होने पर डॉक्टर पत्नी के साथ चेकअप करवाने पहुंचे

    40 साल के डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत, सीने में दर्द होने पर डॉक्टर पत्नी के साथ चेकअप करवाने पहुंचे दौसा जिला हॉस्पिटल में पोस्टेड 40 साल के डॉक्टर की…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर, दो लोगों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर, दो लोगों की मौत

    40 साल के डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत, सीने में दर्द होने पर डॉक्टर पत्नी के साथ चेकअप करवाने पहुंचे

    40 साल के डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत, सीने में दर्द होने पर डॉक्टर पत्नी के साथ चेकअप करवाने पहुंचे

    बीकानेर: स्कार्पियों को घेरकर कैंपर से मारी टक्कर, मारपीट करने का आरोप

    बीकानेर: स्कार्पियों को घेरकर कैंपर से मारी टक्कर, मारपीट करने का आरोप

    बीकानेर: पुरानी रंजिश को लेकर शहर के इस इलाके में बरसे पत्थर, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद

    बीकानेर: पुरानी रंजिश को लेकर शहर के इस इलाके में बरसे पत्थर, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद

    बीकानेर: 25 वर्षीय महिला ने युवक पर लगाया अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर दी जान से मारने की धमकी

    बीकानेर: 25 वर्षीय महिला ने युवक पर लगाया अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर दी जान से मारने की धमकी

    नौकरी बचाने के लिए ट्रेन के एसी कोच में लगाई आग, खुद ही पहुंचा बुझाने

    नौकरी बचाने के लिए ट्रेन के एसी कोच में लगाई आग, खुद ही पहुंचा बुझाने