बीकानेर: गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, बड़ा हादसा टला, एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे

बीकानेर: गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, बड़ा हादसा टला, एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे

बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में सोमवार को गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते एक मकान में अचानक आग लग गई। हादसे में मां, बेटी और पिता झुलस गए। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना भीनासर स्थित हाजी होटल के पास एक मकान की है। बताया जा रहा है कि रसोई घर में रखा गैस सिलेंडर रिसाव कर रहा था और रसोई का दरवाजा बंद था।

इसी दौरान बच्ची ने रसोई का दरवाजा खोला और जैसे ही अंदर लाइट जलाने के लिए बल्ब ऑन किया, अचानक आग भड़क गई। घटना के समय बच्ची की मां घर में पापड़ बेल रही थी। धमाके जैसी आवाज सुनते ही मां और पिता बच्ची को बचाने के लिए दौड़े, जिससे तीनों आग की चपेट में आकर झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही शिव वैली स्थित फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया और बड़ा नुकसान होने से बचा लिया। आग बुझाने की कार्रवाई में फायर ब्रिगेड कर्मी विमल बिनावरा, चंद्रपाल सिंह, मनीष गहलोत, नीरज सहित अन्य कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।

  • Related Posts

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क Budh Ast 2026: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, संवाद, शिक्षा,…

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने करोड़ों रूपए की नशीली गोलियां जब्त की है। यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश के…

    You Missed

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव