मौसम विभाग का अलर्ट: राजस्थान में अगले 5 दिन चलेंगी धूलभरी हवाएं, जानें कब होगी प्री-मानसून बारिश

मौसम विभाग का अलर्ट: राजस्थान में अगले 5 दिन चलेंगी धूलभरी हवाएं, जानें कब होगी प्री-मानसून बारिश

राजस्थान में अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार राज्य के पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में अगले 4 से 5 दिनों तक तेज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं आगामी एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हीटवेव की स्थिति भी बन सकती है।

19 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 19 मई के लिए 19 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मेवाड़ और आसपास के क्षेत्रों में 28 मई के बाद प्री-मानसून बारिश की शुरुआत हो सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।इस दौरान बाड़मेर सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जयपुर में रातें भी हुई गर्म

राजधानी जयपुर में अब दिन के साथ रातें भी लोगों को परेशान कर रही हैं। रविवार को जयपुर का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा।वहीं न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से करीब एक डिग्री ज्यादा है।सोमवार दोपहर 1 बजे जयपुर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज जयपुर में अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में पहुंचा मानसून

भारतीय मानसून की दक्षिण-पूर्वी शाखा अंडमान सागर होते हुए बंगाल की खाड़ी में प्रवेश कर चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मेवाड़-वागड़ क्षेत्र में 28 मई के बाद प्री-मानसून बारिश शुरू हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े नागौर में बदमाशों ने लाठियों और हॉकी से ठेकेदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कैंपर और स्कॉर्पियो…

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया हनुमानगढ़ जिले में कुंभाराम आर्य लिफ्ट कैनाल से जुड़ी पानी की डिग्गी में डूबने से 3…

    You Missed

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी