इतनी तारीख को बीकानेर आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, इतने दिन का रहेगा दौरा

इतनी तारीख को बीकानेर आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, इतने दिन का रहेगा दौरा

बीकानेर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय बीकानेर दौरा प्रस्तावित है। वे 25 मई को बीकानेर आएंगे और सांचू बॉर्डर का दौरा करेंगे। प्रदेश के 5 जिलों के कलेक्टर-एसपी की मीटिंग भी लेंगे। गृहमंत्री अमित शाह 25 और 26 मई को बीकानेर में रहेंगे। इस दौरान वे बज्जू तहसील स्थित सांचू बॉर्डर पर जाएंगे और पाकिस्तान से लगती अन्तर्राष्ट्रीय सीमा का दौरा करेंगे। सांचू बॉर्डर पोस्ट पर ही बीएसएफ के जवानों से संवाद करेंगे। वे बॉर्डर एरिया के ग्रामीणों से भी बातचीत कर सकते हैं। गृहमंत्री शाह बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर, फलौदी जिलों के कलेक्टर-एसपी की मीटिंग भी लेंगे। इस दौरान संभागीय आयुक्त और आईजी भी मौजूद रहेंगे। मीटिंग बीकानेर के बीएसएफ एरिया में आयोजित की जाएगी।

गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से चौकन्ना हो गई हैं। पाकिस्तान से लगती सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों की ओर से प्रजेंटेशन भी दिया जाएगा। गृह मंत्री के दौरे के दौरान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवासन, डीजीपी राजीव शर्मा सहित प्रदेश के आला अधिकारी बीकानेर आएंगे। जिला प्रशासन की ओर से गृह मंत्री शाह के दौरे की अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उनका आना तय माना जा रहा है।

  • Related Posts

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य ज्योतिष शास्त्र में केतु को एक रहस्यमयी छाया ग्रह माना जाता है. राहु की तरह…

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार जयपुर पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। सीएसटी (CST) टीम ने गुरुवार को कार्रवाई…

    You Missed

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: ट्रैक्टर से टक्कर मारने और कुचलने का प्रयास, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला

    बीकानेर: ट्रैक्टर से टक्कर मारने और कुचलने का प्रयास, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या