गृहमंत्री का बीकानेर दौरा: वीआईपी दौरों के चलते बीकानेर में जगह-जगह जाम, गर्मी में आमजन परेशान

गृहमंत्री का बीकानेर दौरा: वीआईपी दौरों के चलते बीकानेर में जगह-जगह जाम, गर्मी में आमजन परेशान

बीकानेर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार रात बीकानेर पहुंचे। वे विशेष विमान से करीब रात 10:30 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनकी अगवानी की। इसके बाद गृह मंत्री बीकानेर-जयपुर रोड स्थित बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय के गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए।

गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आईं। सुरक्षा व्यवस्था के चलते शहर के कई मार्गों पर आवाजाही रोक दी गई, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

एक ओर भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर कई जगहों पर रास्ते बंद होने से जगह-जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। गृह मंत्री के बीकानेर पहुंचने के बाद जैसलमेर रोड को करीब आधे घंटे तक पूरी तरह बंद रखा गया, जिससे जरूरी काम से निकले लोग भी प्रभावित हुए।

हालांकि दौरे को लेकर कम काफिले की बात कही जा रही थी, लेकिन एयरपोर्ट से कैंपस तक बड़ी संख्या में वाहन नजर आए। गृह मंत्री के काफिले के साथ अधिकारियों की गाड़ियां और भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही।

बताया गया कि कुछ नेताओं ने ईंधन बचाने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग किया, लेकिन स्वागत के लिए पहुंची बड़ी संख्या में गाड़ियों ने लोगों का ध्यान खींचा। भाजपा के एक बड़े पदाधिकारी के स्वागत में पहुंचे समर्थकों के वाहन भी शहर और सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे। शहर में लंबे समय से सड़कों और सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। कई क्षेत्रों में लोग ज्ञापन देने के बावजूद समाधान नहीं मिलने की बात कहते रहे हैं। लेकिन वीआईपी दौरे से पहले शहर में तेजी से सफाई अभियान चलाया गया। मुख्य सड़कों की सफाई की गई, सड़कों की मरम्मत का काम हुआ और खुले नालों को भी अस्थायी रूप से ढका गया। इसे लेकर शहर में चर्चा है कि यदि ऐसे काम नियमित हों तो शहर की व्यवस्था में काफी सुधार हो सकता है। पुलिस प्रशासन के अनुसार 26 मई सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक*कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। इनमें शामिल हैं—

* गांधी प्याऊ (जैसलमेर रोड)

* शोभासर चौराहा (छतरगढ़ रोड)

* बीछवाल बाईपास चौराहा (श्रीगंगानगर रोड)

* जयपुर बाईपास सर्किल (वैष्णो धाम-डीमार्ट क्षेत्र)

* नापासर चौराहा (नोखा रोड)

* सोफिया स्कूल से म्यूजियम सर्किल तक मार्ग

प्रशासन ने सोफिया स्कूल चौराहे से म्यूजियम सर्किल तक के क्षेत्र को 25 मई शाम 3 बजे से रात 12 बजे तक तथा 26 मई सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक नो-व्हीकल जोन घोषित किया है। इस दौरान आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

  • Related Posts

    बच्चें के साथ टांके में कूदी महिला, तीनों की मौत, 2 महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म

    बच्चें के साथ टांके में कूदी महिला, तीनों की मौत, 2 महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म बालोतरा। दो महीने और ढाई साल के मासूम बच्चों के साथ टांके…

    बीकानेर से जा रही ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    बीकानेर से जा रही ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आ जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी…

    You Missed

    बच्चें के साथ टांके में कूदी महिला, तीनों की मौत, 2 महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म

    बच्चें के साथ टांके में कूदी महिला, तीनों की मौत, 2 महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म

    बीकानेर से जा रही ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    बीकानेर से जा रही ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    बीकानेर: व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

    बीकानेर: व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत