बीकानेर: पुलिस की कार्रवाई, तुलसी सर्किल पर छीनाझपटी का आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर: पुलिस की कार्रवाई, तुलसी सर्किल पर छीनाझपटी का आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। तुलर्सी सर्किल पर बीते दिनों हुई छीना झपटी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोटगेट पुलिस टीम ने थानाधिकारी धीरेन्द्र शेखावत की टीम ने की है। इस सम्बंध में 14 मई को हजारीलाल ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि वह सुबह रेलवे स्टेशन से जेएनवीसी अपने घर जा रहा था। इस दौरान सुबह करीब साढ़े चार बजे के आसपास तुलसी सर्किल के पास तीन लड़के स्कूटी पर आए और उसे पकड़ लिया। जिसके बाद आरोपी लड़कों ने उसके पास से पर्स, पैसे जबरदस्ती छीन लिए और भाग गए। परिवादी ने बताया था कि उसमें उसकी आईडी, पांच हजार रूपए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की। जांच करते हुए पुलिस टीम ने छीनाझपटी करने वाले संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस ने इस मामले को ट्रेस आउट कर सुलतान अहमद पुत्र मो. सफी को दस्तयाब किया। आरोपी को पुलिस ने पुछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी धीरेन्द्र शेखावत के साथ जिले सिंह, प्रवीण, संपतलाल, संजय, शिवराज शामिल रहें।

  • Related Posts

    पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, 103 नोजल सीज, 110 पंपों पर अनियमितताएं

    पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, 103 नोजल सीज, 110 पंपों पर अनियमितताएं जयपुर. प्रदेश में उपभोक्ताओं को पेट्रोल और डीजल की सही मात्रा उपलब्ध कराने तथा पेट्रोल पंपों पर माप…

    बीकानेर में इस जगह भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, एक घायल

    बीकानेर में इस जगह भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, एक घायल बीकानेर। जिले में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।…

    You Missed

    पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, 103 नोजल सीज, 110 पंपों पर अनियमितताएं

    पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, 103 नोजल सीज, 110 पंपों पर अनियमितताएं

    बीकानेर में इस जगह भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, एक घायल

    बीकानेर में इस जगह भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, एक घायल

    बीकानेर के लिए मौसम विभाग ने दिया ये नया अपडेट, पढ़े ये खबर

    बीकानेर के लिए मौसम विभाग ने दिया ये नया अपडेट, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस की दबिश, कई लोगों को लिया हिरासत में

    बीकानेर: अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस की दबिश, कई लोगों को लिया हिरासत में

    बीकानेर: पुलिस की कार्रवाई, तुलसी सर्किल पर छीनाझपटी का आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की कार्रवाई, तुलसी सर्किल पर छीनाझपटी का आरोपी गिरफ्तार

    पत्नी ने 2-बेटों के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई, हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंका शव

    पत्नी ने 2-बेटों के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई, हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंका शव