सड़क हादसे में माता-पिता की मौत, अस्पताल में मां को पुकारते रहे तीनों मासूम

सड़क हादसे में माता-पिता की मौत, अस्पताल में मां को पुकारते रहे तीनों मासूम

अजमेर। ब्यावर जिले के जवाजा क्षेत्र में सारोठ चौराहे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने हर आंख नम कर दी। हादसे में बाइक सवार दम्पती जसवंत और उसकी पत्नी सुनीता की मौत हो गई, जबकि उनके तीन बच्चे गंभीर घायल हो गए। अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती मासूम बच्चे दर्द से कराहते हुए बार-बार मां को पुकारते रहे। कभी पानी के लिए आवाज लगाते तो कभी दर्द के मारे रो पड़ते, लेकिन उन्हें क्या पता कि मां-बाप अब इस दुनिया में नहीं रहे। अस्पताल का यह दृश्य देखकर चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और यहां आपातकालीन इकाई में मौजूद लोगों की आंखें भी भर आईं। जेएलएन अस्पताल की आपातकालीन इकाई में ऐसा दृश्य था, जिसने हर किसी को झकझोर दिया। हादसे में घायल 8 वर्षीय जावेद, पांच वर्षीय सादिक और तीन साल की मासूम गौरी को ब्यावर के अमृतकौर अस्पताल से अजमेर रेफर किया गया।

तीनों बच्चे दर्द से कराहते हुए बार-बार मां को पुकार रहे थे। कोई पानी मांगते हुए ‘मां…’ कह रहा था तो कोई दर्द से तड़पकर रो पड़ता। अस्पताल में मौजूद जिस किसी ने मासूम बच्चों के हादसे में जख्मी होने और माता-पिता के देहांत की खबर सुनी तो खुद को सम्भाल नहीं सके। कई लोगों की आंखें नम हो गईं। किसी ने मासूम गौरी का सिर तो किसी ने पैर सहलाते हुए ठीक होने की दुआ की। फिलहाल तीनों बच्चे नर्सिंग स्टाफ व पड़ोस की महिलाओं की देखरेख में अस्पताल में भर्ती है।

  • Related Posts

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और बिना वैध…

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया जैसलमेर जिले में 2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने सुसाइड कर लिया। दंपती…

    You Missed

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन